व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना पर दी जाएगी विस्तृत जानकारी

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)
व्यापारियों, कर सलाहकारों और आमजन को जीएसटी से जुड़ी नवीन जानकारियों से अवगत कराने के उद्देश्य से राज्य कर / जीएसटी विभाग, मऊ द्वारा एक दिवसीय मेगा सेमिनार / कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह सेमिनार 17 जनवरी 2026 को अपरान्ह 2 बजे से राजस्थान भवन, संस्कृत पाठशाला के निकट, जनपद मऊ में आयोजित होगा।
उपायुक्त राज्य कर अवनीश कुमार चौधरी ने बताया कि सेमिनार में जीएसटी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से जीएसटी पंजीयन प्रक्रिया, रिटर्न फाइलिंग, कर अनुपालन से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं तथा व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य व्यापारियों को नियमों के प्रति जागरूक कर उन्हें सरल और सुगम तरीके से कर प्रणाली से जोड़ना है।
कार्यशाला में जनपद के व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सभी व्यापारी बंधु, अधिवक्ता, टैक्स प्रैक्टिशनर, सामान्य जन एवं मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा।
यह आयोजन व्यापारिक समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे वे जीएसटी से संबंधित प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझकर अनुपालन कर सकेंगे और योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

7 minutes ago

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

18 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

18 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago