एकादशी पर श्री श्याम मंडल ने 26 वा पद निशान उत्सव यात्रा निकाली

नानपारा के खाटू श्याम दरबार का भव्य निशान उत्सव

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l मटेरा से नानपारा तक शुक्ल पक्ष की एकादशी को निरंतर 26 वर्ष से निशान पद यात्रा श्री श्याम मंडल मटेरा द्वारा निकाली गई l महिलाओं पुरुषों के साथ साथ श्रद्धालु नाचते झूमते हुए बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए चल रहे हैं l अपने प्रभू श्री श्याम बाबा के दर्शन कर अपनी मनोकमना पूर्ण होने की कामना करते हैं l कई श्रद्धालुओं ने एकादशी व्रत रख कर नंगे पैर निशान उत्सव यात्रा में शामिल हुए l संरक्षक माल चन्द अग्रवाल ने बताया कि फागुन की एकादशी का बड़ा महत्व है l जो श्रद्धालु दूर की यात्रा नही कर पाते हैं वो अपने पास के बाबा श्याम के मंदिरों में जाकर निशान चढ़ाते हैं l जनपद के रूपईडीहा बाबागंज व मटेरा से हजारों की संख्या में श्रद्धालु निशान यात्रा में शामिल होकर बाबा श्याम को निशान चढ़ा कर अपने परिवार वालों की सुख समृद्धि की कामना करते हैं l महिलाएं व्रत रख कर हारे के सहारे श्याम प्यारे की जयकार कर अपने पुत्र व परिवार वालों की उन्नति करने की कामना करती है l मटेरा बाजार से निशान यात्रा निकली शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया l जो श्रद्धालु व्रत रख कर चल रहे थे उनके लिए फल फ्रूट जूस व जल पान करा कर फिर यात्रा प्रारम्भ कि गई l सुरक्षा व्यवस्था में मटेरा थाना प्रभारी परमानंद तिवारी पुलिस बल के साथ चल रहे थे l कार्यक्रम के की व्यवस्था श्री श्याम मंडल मटेरा द्वारा की गई lअध्यक्ष प्रदीप गोयल,नवीन अग्रवाल,संरक्षक माल चन्द अग्रवाल,विकास गोयल,मयंक अग्रवाल,बंटी, योगेश शर्मा,प्रवीण अग्रवाल,अर्चना गोयल,पूनम अग्रवाल,सगीता प्रजापति,कैलाशी गुप्ता आदि हजारों श्रद्धालु निशान यात्रा में शामिल थे l

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

1 hour ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

1 hour ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

5 hours ago