04 अगस्त को एआरटीओ कार्यालय पर स्कूली व यात्री वाहनों के फिटनेस की जाँच हेतु विशेष कैम्प शिविर का होगा आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम ने जनसाधारण को अवगत कराया है कि स्कूली वाहनो एवं यात्री वाहनो की फिटनेस की जाँच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फिटनेस समाप्त होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना प्रबल हो जाती है। स्कूली वाहनों को बिना फिटनेस के संचालित होना कदापि ग्राह्य नही है।

उपरोक्त के दृष्टिगत स्कूली वाहनों एंव यात्री वाहनों के फिटनेस की जाँच हेतु कैम्प शिविर का आयोजन कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, कुशीनगर में दिनांक 04 अगस्त, 2024 (रविवार) को किया गया है। उक्त हेतु परिवहन कार्यालय सामान्य कार्यदिवसो की भाँति खुला रहेगा।

अतः जनपद के यात्री वाहनों के स्वामियों तथा विद्यालय प्रबन्धकों/ प्रधानाचार्यों को सूचित किया जाता है कि फिटनेस समाप्त वाहन को उक्त कैम्प में नियमानुसार ठीक हालत में प्रस्तुत करें जिससे वाहन का भौतिक/तकनीकी निरीक्षण करने के उपरान्त फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जा सके। यदि फिटनेस समाप्त वाहन से कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है तो समस्त उत्तरदायित्व स्कूल/शिक्षण संस्था/ वाहन स्वामी की होगी। उपरोक्त शिविर कैम्प के अन्तर्गत यात्री वाहन / स्कूली वाहनों की फिटनेस जाँचे हेतु आवश्यक स्लाट की व्यवस्था सुनिश्चित करायी गयी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

42 minutes ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

45 minutes ago

राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी: अमित शाह मानहानि केस में अगली सुनवाई 9 मार्च को

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी और अमित शाह मानहानि केस को…

49 minutes ago

सच देखो, सच सुनो, सच बोलो: सकारात्मक सोच और सादा जीवन का संदेश

आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…

2 hours ago

माहे रमजान: मऊ में शांति व्यवस्था मजबूत करने को पुलिस का व्यापक रूट मार्च

माहे रमजान में पुलिस रूट मार्च: मऊ के कोपागंज में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, रोजेदारों को…

2 hours ago

बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पथराव, आगजनी; इलाके में तनाव

कर्नाटक के बागलकोट शहर में गुरुवार (19 फरवरी) को Chhatrapati Shivaji Maharaj जयंती के मौके…

2 hours ago