आज अपना सिम्बल तो बाद में पार्टी भी बदल सकते हैं ओमप्रकाश राजभर

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने एक बयान में कहा है कि एक नेता जो पूरे प्रदेश में अपने बङबोलेपन के लिए मशहूर हैं, जनता ने उनकी हवा निकाल दी है। उन्होंने कहा कि समाज में अपनी हैकड़ी दिखाने वाले नेता का अपना सिंबल बदलने वाला बयान बहुत ही निराशाजनक है और यह प्रदर्शित कर रहा है कि उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है, इसलिए वह कोई न कोई बहाना बनाकर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं में यह प्रयास कर रहे हैं कि उनकी खोई हुई लोकप्रियता का एहसास किसी को न हो।
एसएसपी सुप्रीमो महेंद्र राजभर ने चुटकी लेते हुए कहा कि आज उनको अपना सिंबल बदलना है तो कल वह अपनी पार्टी भी बदल सकते हैं, ऐसे में उन समर्पित कार्यकर्ताओं का क्या होगा जो उस पार्टी से उम्मीद लगाकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सुभासपा कार्यकर्ता अभी से सावधान हो जाएं और सूझबूझ से निर्णय लेते हुए सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ज्वॉइन करें। इस पार्टी में सभी समर्पित कार्यकर्ताओं और समाज के हित में सोचने वाले लोगों का स्वागत है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

4 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

4 hours ago