ओम प्रोफेसर तो डॉक्टर बनाना चाहती है अनम खुर्शीद

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अगर इरादे दृढ़ निश्चय हो तो कोई भी लक्ष्य सफलता पूर्वक हासिल किया जा सकता है।जिसे चरितार्थ कर दिखाया है।विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत कोइलसवां खुर्द गांव के होनहार छात्र ओम ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 93.8 फीसदी अंक प्राप्त कर ग्रामीण क्षेत्रों का मान बढ़ाया है।मंगलवार को ज़ारी हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मे सेंट जोसेफ स्कूल फाजिलनगर के 10वीं मे 93.8 फीसदी अंक पाकर ओम कुशवाहा पुत्र डा.अशोक कुशवाहा माता पिता गुरुजनों समेत क्षेत्र का मान बढ़ाया है।ओम ने बताया कि आगे पीएचडी कर प्रोफेसर बनाना चाहते हैं।इस दौरान एमडीबी पब्लिक स्कूल कोईलसवा खुर्द परिसर मे विद्यालय के प्रबन्धक मुकेश कुशवाहा व प्रधानाचार्य हंसराज वर्मा द्वारा मेधावी ओम कुशवाहा और उनके पिता अशोक कुशवाहा को समस्त विद्यालय परिवार के तरफ से सम्मानित किया।
वही मेंदीपट्टी निवासी इकरा मोटर्स के मालिक खुर्शीद आलम के होनहार बेटी एवं पूर्व ग्राम प्रधान डॉ कमरे आलम कि भतीजी अनम खुर्शीद ने सीबीएसई बोर्ड इंटर में 86 फीसदी अंक पाकर माता पिता समेत गांव का नाम रोशन किया है।मेधावी छात्रा अनम खुर्शीद ने बताया कि आगे मेडिकल की तैयारी कर डाक्टर बनना मेरा सपना है।अनम खुर्शीद एवं ओम कि सफलता पर ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों मे काफी उत्साह है।इस दौरान प्रबंधक मुकेश कुशवाहा,डॉ कमरे आलम,शफीउल्लाह अंसारी लालबाबू यादव,दादा यूसुफ साहब,खुर्शीद आलम,राजू राय,सूर्यनाथ यादव,कमाल वारिस,सुनील राय,विपिन सिंह,अंगद गोंड,विनय पांडेय,दीपक सिंह,गुड्डू कुशवाहा,शुकदेव कुशवाहा समेत शिक्षक, शिक्षिकाएं आदि लोगों ने इनके के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाईयां दी।

Karan Pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

7 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

18 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

19 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

19 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

19 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

20 hours ago