कड़ाके की ठंड में ओम शंकर गुप्ता का सेवा अभियान, 500 से अधिक महिलाओं के बीच शाल वितरण

राँची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच लोकप्रिय युवा नेता ओम शंकर गुप्ता ने एक बार फिर मानवता और सेवा की मिसाल पेश की है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उन्होंने हटिया विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद महिलाओं के लिए शाल वितरण अभियान चलाया।

इस सेवा अभियान के तहत तारूप, रातू कुम्बा टोली, रातू बड़का टोली, लहना, मुरगु, चित्रकोटा, रातू, दलादिली, बनापीड़ी, पुरियो, जाड़ी, झाकराटांड़, कमड़े, तिगरा, कठितांड, आमटांड़ सहित कई गांवों में 500 से अधिक महिलाओं को शाल वितरित किए गए।

“सेवा ही मेरा उद्देश्य है” – ओम शंकर गुप्ता

शाल वितरण कार्यक्रम के दौरान ओम शंकर गुप्ता ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, असहाय और जरूरतमंद महिलाओं को राहत पहुंचाना उनका वर्षों से चला आ रहा सेवा कार्य है। उन्होंने कहा कि आज के समय में इंसानियत सबसे बड़ी जरूरत है और समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सेवा कार्य वे अपने निजी संसाधनों से लगातार करते आ रहे हैं और भविष्य में भी इसे बिना रुके जारी रखेंगे। उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि आम लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना है।

ये भी पढ़ें – देवरिया में SIR के दौरान 4.14 लाख वोट कटे, 2027 विधानसभा चुनाव में किसे होगा फायदा?

शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा में सहयोग का भरोसा

ओम शंकर गुप्ता ने कहा कि सेवा-भावना किसी पद या पार्टी से नहीं, बल्कि इंसान के भीतर से आती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी वे हटिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह, कानूनी सहायता और आपदा के समय सहयोग करते रहेंगे।

महिलाओं ने जताया आभार

शाल वितरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने ओम शंकर गुप्ता का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जब ठंड से बचाव मुश्किल हो जाता है, तब इस तरह की पहल गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होती है।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – http://US Travel Advisory 2026: अमेरिकी नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी: इन 21 देशों की यात्रा न करने की चेतावनी

Karan Pandey

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर के डोडा में SOG और युवक के बीच झड़प, युवक की मौत; तीन जवान घायल, भद्रवाह में इंटरनेट सेवा निलंबित

डोडा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप…

6 hours ago

जम्मू-कश्मीर: सांबा के आसमान में 9 सेकेंड तक दिखी रहस्यमयी रोशनी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सांबा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार रात करीब 9 बजे आसमान…

6 hours ago

बहराइच: नवाबगंज में सेंध लगाकर लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरी की एक और…

6 hours ago

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

23 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

23 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

23 hours ago