ओम हिंदुत्व समन्वय सेवा समिति की बैठक हुई संपन्न

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
हिंदुत्व मिशन में सहभागी संगठन ओम हिंदुत्व के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की एक आवश्यक बैठक कचहरी में, संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्रिका मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए प्रस्ताव पारित किया, जिसका सर्वसम्मत से सभी लोगों ने स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए संगठन द्वारा जल्द ही राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देगा। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट ने सभी को अवगत कराते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को समाप्त करने के बयान पर फटकार लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पूर्व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बयान पर पूरे देश में सनातन प्रेमियों द्वारा आक्रोश एवं विरोध प्रदर्शन किया गया था। बैठक का संचालन हरिनारायण गुप्ता ने किया। जिसमें मुख्य रूप से सरोज पांडेय, जूली भारती, स्मिता गुप्ता, पुष्पा देवी, सज्जन कुमार, अंजली यादव, अनिल कुमार जायसवाल, रविंद्र प्रताप सिंह, राजेश्वर शर्मा, वीरेंद्र सिंह, चंद्रभूषण मालवीय, सच्चिदानंद शुक्ला, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

धन, प्रेम, करियर और राजनीति तक का सटीक अंक ज्योतिष

🔢 अंक राशिफल 25 दिसंबर 2025: आज किस मूलांक वालों की बदलेगी किस्मत? धन, प्रेम,…

36 minutes ago

तुलसी पूजन दिवस: भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य और पर्यावरण चेतना का प्रतीक

नवनीत मिश्र भारतीय संस्कृति में तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि आस्था, आयुर्वेद और पर्यावरण…

1 hour ago

महामना मदन मोहन मालवीय: राष्ट्रबोध, शिक्षा और संस्कृति का उज्ज्वल दीप

पुनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास केवल आंदोलनों और संघर्षों का विवरण नहीं है,…

1 hour ago

धर्मवीर भारती : प्रेम, प्रश्न और पहचान के लेखक

धर्मवीर भारती आधुनिक हिन्दी साहित्य के उन रचनाकारों में हैं, जिन्होंने लेखन को केवल सौंदर्यबोध…

1 hour ago

आज का संपूर्ण हिंदू पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, यात्रा दिशा व विशेष योग

पंचांग 25 दिसंबर 2025 | आज का संपूर्ण हिंदू पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, यात्रा दिशा व…

1 hour ago