स्मार्ट मीटर लगने के बाद तत्काल नहीं हटेंगे पुराने मीटर-उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए विभाग का निर्णय

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए अब स्मार्ट मीटर लगाने के बाद विभाग तत्काल पुराने मीटर नहीं हटाएगा। स्मार्ट मीटर और पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर की रीडिंग को कुछ माह तक मिलान किया जाएगा। यदि दोनों मीटरों की रीडिंग समान पाई जाती है, तभी पुराने मीटर को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। विभाग का यह निर्णय उन उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद लिया गया है, जिनका कहना था कि स्मार्ट मीटर से उनकी बिजली खपत की रीडिंग अपेक्षाकृत अधिक आ रही है। उपभोक्ता व्यापारी स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनकी आशंका है कि नए मीटरों में गड़बड़ी के कारण अतिरिक्त बिल आ रहा है। इसे देखते हुए कंपनी को निर्देशित किया गया है कि पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर दो माह तक उपभोक्ताओं के घरों में लगे रहेंगे। इस दौरान उपभोक्ता रीडिंग की तुलना कर संतुष्ट हो सकेंगे। यदि किसी उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी लगती है तो वह पुराने मीटर के आधार पर शिकायत दर्ज करा सकता है। विभाग ने साथ ही उपभोक्ताओं के लिए” यूपीपीसीएल स्मार्ट एप “भी लॉन्च किया है। जिले में लगभग एक लाख इंटेली स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इन उपभोक्ताओं को जल्द ही पोस्टपेड से प्रीपेड व्यवस्था में लाया जाएगा। यानी उपभोक्ता को बिजली उपयोग से पहले अपने स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करना होगा। एप के माध्यम से उपभोक्ता यह भी देख सकेंगे कि उन्होंने कितनी यूनिट बिजली खर्च की है और उसकी कीमत कितनी है।
इस संबंध में सिकंदरपुर के एसडीओ अजय कुमार सरोज ने बताया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था उपभोक्ता और विभाग दोनों के लिए पारदर्शिता लाएगी। पहले जहां बिलिंग को लेकर उपभोक्ता और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन जाती थी, वहीं अब यह समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नई प्रणाली से बिजली खपत का पूरा लेखा-जोखा उपभोक्ता की मोबाइल स्क्रीन पर उपलब्ध होगा, जिससे भ्रम और विवाद की गुंजाइश नहीं बचेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

5 minutes ago

सिकंदरपुर CHC में इंजेक्शन विवाद, परिजनों ने मांगी जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…

14 minutes ago

दरोगा मौत पर न्यायिक जांच की मांग, देवरिया में गरजे अजय राय

देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…

1 hour ago

महाशिवरात्रि 2026 पर दुर्लभ संयोग: इस समय पूजन से मिलेगा विशेष फल

🔱 महाशिवरात्रि 2026 पंचांग: 15 फरवरी रविवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र और व्रत विधि…

1 hour ago

फाइलेरिया रोधी दवा वितरण, 1656 लोगों को खिलाई गई खुराक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…

1 hour ago

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर कठौडा में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कठौडा स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर…

2 hours ago