बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र निवासी एक वृद्ध को तहसील रोड गैस गोदाम के नजदीक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे वे घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत डेईडीहा निवासी मोती चंद पाल 70,पुत्र स्व शिवनन्दन पाल शनिवार को किसी काम से तहसील के तरफ गए थे, वहां से जब अपने ठेला गाड़ी लेकर अपने घर जा रहे थे, अभी वह गैस गोदाम के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल वृद्ध को देख आस पास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी, मौके पहुँची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गम्भीर हालत को देखते हुए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…