हाय रे इंसान जब बेटे को पीटने से जी नहीं भरा तो मां का ले लिया जान


आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा) बिलरियागंज आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार को उपरोक्त गांव निवासी नफ़ीस पुत्र हफिजुल्ला अपने दरवाजे के सामने की नाली में बैठे हुये मेंढक के ऊपर कंकड़ मार रहा था, इसी बीच उसके मोहल्ले का एक नौजवान गुजरा आरोप है कि नौजवान के कपड़े पर नाली के पानी का छींटा चला गया जिससे वह गुस्से मे चूर 12 वर्षीय नफ़ीस को मारने लगा जिससे बच्चे का रो रो कर बुरा हाल हो गया, उधर घर मे बैठी नफ़ीस की माँ बच्चे की रोने की आवाज सुनकर जब घर से बाहर निकली तो बच्चे को पीटता देख कर बीच बचाव करते हुए चिल्लाने लगी फिर भी हमलावर को रहम नहीं आया। मौके पर हमलावर और उसकी मां ने मिलकर नफ़ीस को तो मारा ही मारा, मगर जब नफ़ीस को मारने से पेट नहीं भरा तो मौके पर बीच बचाव कर रही नफ़ीस की मां के सर पर लकड़ी के डण्डे से इतना जोर से मारा की नफीस की मां बेहोश होकर मौके पर गिर पड़ी, इसी बीच पास पड़ोस और गांव के लोग नफीस की मां शमीमन निशा को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले गए जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही नफीस की मां की मौत हो गई। इस संबंध में नफीस के परिवार की तरफ से बिलरियागंज थाने में गाँव के कुछ लोगों को नामजद करते हुये तहरीर दी गई है। इस सम्बन्ध मे जब आरोपित् के घर जानकारी लेने मीडिया पहुची तो आरोपित घर छोड़ कर फरार थे।इसके बाद जब थाना अध्यक्ष बिलरियागंज से पूछा गया तो उंहोनो बताया कि घटना की जांच की जारही है, बहुत जल्द हमलावर जेल की सलाखों में होंगे। घटना के समय नफ़ीस के पिता हाफिजुल्ला बाम्बे थे जो सूचना पाकर घर आगये है।
नफ़ीस के पास तीन भाई दो बहन है जिसमे से एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और दूसरे भाई की शादी की तैयारी चल रही थी जो नवम्बर माह मे होनी थी।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

31 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

33 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

39 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

40 minutes ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

46 minutes ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

53 minutes ago