Monday, May 18, 2026
HomeNewsbeatजन समस्याओं का त्वरित समाधान करें अधिकारी: योगी आदित्यनाथ

जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें अधिकारी: योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक होना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंपे। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान किया जाए।
कार्यक्रम में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंदों के इलाज का इस्टीमेट शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराया जाए, ताकि सरकार समय पर आर्थिक सहायता दे सके।
इसके अलावा कुछ महिलाओं ने आवास की समस्या रखी। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि पात्र लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी पात्र लोग अब तक वंचित हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments