अधिकारीगण लक्ष्य के सापेक्ष रोपित पौधों का शत-प्रतिशत जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित करें: डीएम

डीएम की अध्यक्षता में वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी पी.के. पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया कि कई विभागों द्वारा वृक्षारोपण के उपरान्त जियो टैगिंग नहीं कराया गया है। जिसपर जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से जियो टैगिंग कराते हुए फोटो अपलोड कर दिया जाये, अन्यथा की दशा में यह माना जायेगा कि सम्बन्धित विभाग द्वारा वृक्षारोपण नहीं कराया गया है। ऐसी दशा में सम्बन्धित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए रिकवरी की कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को लगाये गये वृक्षों की देखभाल एवं संरक्षण करने के सम्बन्ध में भी दिशा-निर्देश दिये।
जिला गंगा समिति एवं सम्बन्धित विभागों द्वारा इस दिशा में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति के कार्यों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया कि जिला गंगा समिति से सम्बन्धित विभागों, संस्थाओं को सबसे पहले एक पी.पी.टी. के माध्यम से पर्यावरण एवं गंगा संरक्षण के कार्यों एवं नदियों को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में उसमें प्रदूषित जल के प्रवाह को रोकने आदि से सम्बन्धित प्रक्रियाओं को समझाते हुये कार्यशाला/ट्रेनिंग का आयोजन किया जाये। उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण एवं नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में अपने उत्तरदायित्व एवं भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर दीपांशी राठौर, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी, प्रधानाचार्य बालिका डिग्री कालेज डा. डी.पी. शाही, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एस.डी. ओझा, अधि. अभियन्ता नलकूल लालचन्द्र, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित डीएफओ कार्यालय से महेन्द्र कुमार, रूबी पाठक आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

9 minutes ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

21 minutes ago

भारतीय नववर्ष पर महराजगंज में उमड़ेगा जनसैलाब: 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिखेगी संस्कृति की झलक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…

29 minutes ago

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा गंभीर

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघा…

40 minutes ago

महराजगंज में गैस एजेंसी बना रणक्षेत्र: बुकिंग विवाद में जमकर मारपीट, 14 लोगों पर मुकदमा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया स्थित एचपी गैस एजेंसी…

46 minutes ago

पीडीए के साथ भेदभाव कर रही भाजपा – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…

12 hours ago