नन्दबाबा दुग्ध मिशन: क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु गठित डिस्ट्रिक्ट एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक डीएम की अध्यक्षता में संपन्न

मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने हेतु पशुपालकों को किया जाए प्रोत्साहित- डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जनपद में “नन्दबाबा दुग्ध मिशन” के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु गठित डिस्ट्रिक्ट एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने “नन्द बाबा दुग्ध मिशन” के अन्तर्गत स्वदेशी गायों में नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही ‘मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना’ के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि विभागीय अधिकारीगण एवं कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के सम्बन्ध में पशुपालकों को विस्तार से जनकारी देते हुये उन्हें योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित करें।
बैठक में प्रधान प्रबंधक, दुग्ध संघ, बस्ती मण्डल इन्द्रभूषण सिंह द्वारा योजना के उद्देश्य, स्वरूप, प्रोत्साहन, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य जनपद में उच्च गुणवत्ता एवं उत्पादकता वाली स्वदेशी नश्ल की गायों को पालने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पशुपालकों को गायों की नस्ल सुधार, उनकी बेहतर देखभाल, गुणवत्तायुक्त पोषण एवं स्वास्थ्य प्रतिरक्षा के लिये प्रेरित करना एवं जनपद में दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि करके पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है।
उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना’ के अन्तर्गत चयनोपरान्त प्रगतिशील पशुपालक जिन्होंने देशी नस्ल की साहीवाल, गिर, थारपारकर गायों का पालन किया है तथा प्रतिदिन 08 से 12 किग्रा तक दूध दे रही हैं, ऐसे पशुपालकों को प्रोत्साहन स्वरूप रु 10000.00 एवं 12 किग्रा से अधिक दूध देने वाली उक्त नस्लों के गायों के पशुपालकों को रु 15000.00 प्रोत्साहन धनराशि दिया जायेगा। इसी प्रकार प्रगतिशील पशुपालक जिन्होंने हरियाणा एवं गंगातीरी नस्लों की गायों का पालन किया है तथा प्रतिदिन 07 से 10 किग्रा0 (गंगातीरी की दशा में 7 से 08 किग्रा) दूध दे रही हैं, ऐसे पशुपालकों को रु0-10000.00 एवं 10 किग्रा से अधिक (गंगातीरी गायों की दशा में 8 किग्रा0 से अधिक) दूध देने वाली गायों के पशुपालकों को रु 15000.00 प्रोत्साहन स्वरुप दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि उक्त योजना का लाभ लेने के इच्छुक पशुपालक आवेदन पत्र मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, जिला पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, पशु चिकित्सा केन्द्र से प्राप्त कर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
बैठक में नन्दबाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत प्रारम्भिक दुग्ध सहकारी समितियों के गठन के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि जनपद के 07 विकास खण्डों में समितियों का गठन किया जाना है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने विकास खण्डों का चयन करते हुये निर्धारित समयसीमा में नियमानुसार समिति का गठन कर अवगत कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक, संजय नायक, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी कन्हैया यादव, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, एफ.पी.ओ. अशोक कुमार एवं विजय कुमार उपाध्याय, एडीएसटीओ रवीन्द्र यादव, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, कनिष्ठ सहायक जावेद अहमद आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल के सफलता के तीन वर्ष पूर्ण

नपा अध्यक्ष ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बुधवार 13/05/2026 को नपा…

4 minutes ago

अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, संयुक्त छापेमारी में दो वाहन सीज

पुरन्दरपुर पुलिस और राजस्व विभाग की कार्रवाई से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप महराजगंज(राष्ट्र की…

15 minutes ago

शादी मे आया व्यक्ति छत से गिरकर गंभीर तथा सड़क दुर्घटना मे तीन युवक घायल

बरहज,/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)थाना क्षेत्र के एक गाँव मे मंगलवार को शादी मे आया व्यक्ति छत…

18 minutes ago

शिक्षा मंत्री से मिला परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

पटना(राष्ट्र की परम्परा)परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नवमनोनीत शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी…

23 hours ago

सांध्य ‘नित्य हलचल’ पर पीएचडी बनी विश्व का प्रथम शोधकार्य

शोधार्थी डॉ. मुकुट अग्रवाल के नाम दर्ज हुआ विश्व-रिकार्ड नारनौल/हरियाणा(राष्ट्र की परम्परा)हरियाणा की हिंदी-पत्रकारिता के…

23 hours ago

नीट संकट और परीक्षा-व्यवस्था की विश्वसनीयता

पारदर्शिता के नाम पर बार-बार टूटता भरोसा, और सुधार की अनिवार्य चुनौती नीट-2026 को लेकर…

23 hours ago