बिजली व्यवस्था सही करें अधिकारी वरना होगा जन आंदोलन- सतीश मद्धेशिया

परतावल में तीन-चार महीनों से लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगो में आक्रोश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।नगर पंचायत परतावल में लगातार हो रही विद्युत कटौती से आम जनमानस में काफी आक्रोश बना हुआ है पिछले तीन से चार महीने से लगातार हो रही बिजली कटौती को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश कुमार मद्धेशिया ने अधिकारियों को चेतावनी देकर कहा है कि अगर विद्युत व्यवस्था सही नहीं किया गया तो जन आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
बताते चलें पिछले लगभग चार महीनों से नगर पंचायत परतावल में लगातार हो रही रोस्टिंग व बिजली कटौती से आम जनमानस में काफी आक्रोश व्याप्त है इसकी शिकायत कई बार स्थानीय लोगों द्वारा किया गया लेकिन इसके बावजूद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कोई इसका असर होता नहीं दिख रहा है इसके लिए अरविंद यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईजीआरएस करके भी शिकायत किया है लेकिन इसके बावजूद भी कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है वही नगर पंचायत परतावल अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश कुमार मद्धेशिया ने इसके लिए जिला स्तरीय मीटिंग में जिलाधिकारी के समक्ष दो बार विद्युत व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे जिस पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को इसका संज्ञान लेकर विद्युत व्यवस्था को मानक के अनुरूप देने की बात कही थी लेकिन उसके बावजूद भी स्थिति ज़स की तस बनी हुई है। महज 5 से 6 घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई व्यापारियों आदि को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि अगर तत्काल विद्युत व्यवस्था को सही नहीं किया गया तो सभी सभासदों व जनता को लेकर जन आंदोलन करेंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

7 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

8 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

8 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

9 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

9 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

9 hours ago