स्वास्थ्य केंद्र महादेव के अधिकारी व कर्मचारी फेर रहे हैं सरकार की मंशा पर पानी

बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा)
जहां एक तरफ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में लोगो के स्वास्थ्य को लेकर के नई-नई योजनाएं चलाकर भयंकर बीमारियों से बचने के लिए प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है,आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है तथा रोगों से बचाव हेतु एंटी लार्वा का शहर से लेकर गाँव तक छिड़काव कराया जा रहा हैं, वहीं दूसरी तरफ जनपद बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेव के अधिकारी व कर्मचारियों ने, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशा पर पानी फेरना शुरू कर दिया है।
आपको बता दे की ऐसा ही कुछ देखने को मिला सुप्रसिद्ध श्रीलोधेश्वर महादेव धाम में कजरी तीज के पावन पर्व के मेले पर जहां भारी संख्या में शिव भक्तों का जमावड़ा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले दिनों भारी बारिश होने के कारण लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस गया था, अब बरसात का पानी कम होने के कारण मलेरिया, डेंगू जैसे संक्रमण के फैलने की आशंका है
परंतु आज तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेव से टीकाकरण में जन्म व आशा बहू के अलावा कोई भी नहीं आया और स्वास्थ्य केंद्र पर जब भी बच्चों के लिए दवाइयां लेने जाओ तो केवल टैबलेट दी जाती है कोई सिरप वगैरह नहीं दी जाती है जो की जांच का विषय बनता जा रहा है। अब आगे देखना यह है कि उच्च अधिकारियों द्वारा क्या कार्रवाई की जाती हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर: क्या रात में जागने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानिए रिसर्च क्या कहती है

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…

12 minutes ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का हाल

18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…

22 minutes ago

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

7 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

10 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

11 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

11 hours ago