ऑल इंडिया मंसूरी समाज की बैठक में चुने गए पदाधिकारी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर डाक बंगले पर ऑल इंडिया मंसूरी समाज की बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता नसरुद्दीन ने किया! बैठक कों संबोधित करते हुए रियाज अहमद मंसूरी जिला अध्यक्ष ने कहा की मंसूरी समाज सामाजिक आर्थिक राजनीतिक और शैक्षणिक रूप से बहुत ही कमजोर है। इसके उत्थान और विकास के लिए किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया जिसके चलते मंसूरी समाज विकास के मुख्य धारा से कोसो दूर है मुख्य अतिथि मालवीय प्रसाद निर्मल ने कहा मंसूरी समाज को शिक्षा और रोजगार में सरकार को सब्सिडी देना चाहिए जिससे मंसूरी समाज विकास के मुख्य धारा से जुड़ सके,जफर अली मंसूरी जिला सचिव, अजहरुद्दीन मंसूरी जिला सचिव,डॉक्टर सहाबुद्दीन मंसूरी जिला उपाध्यक्ष, आबिद अली मंसूरी जिला संयुक्त सचिव अशरफ अली मंसूरी जिला उपाध्यक्ष सभी साथियों को रियाज अहमद मंसूरी जिला अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया और कहा कि संगठन के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से काम करें अशरफ अली मंसूरी जिला उपाध्यक्ष ने बैठक संबोधित करते हुए कहा कि जिस समाज के पास शिक्षा और दल नहीं उसके पास कोई बल नहीं उसके समस्या का कोई हल नहीं । जफर अली मंसूरी जिला सचिव ने कहा कि हमें अपने संगठन को मजबूती देना है और मंसूरी समाज के बेहतरी के लिए काम करना है डॉक्टर सहाबुद्दीन मंसूरी जिला उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा वह हथियार है, जिससे हम अपने हर मकसद में कामयाब हो सकते हैं। बैठक का संचालन असरफ मंसूरी ने किया इस बैठक में जिला सचिव,जैनुल अख्तर,हैदर मंसूरी, असरफ मंसूरी, जाकिर अली मंसूरी, अफ़रोज़ मंसूरी, याक़ूब मंसूरी, जाबेद मंसूरी, सलीम मंसूरी, शेर मोहमद मंसूरी, सबीर मंसूरी, नासिर मंसूरी,,तालीम मंसूरी,गुलाम मंसूरी, इब्राहिम मंसूरी अली अफसर मंसूरी,अली शेर मंसूरी, असगर मंसूरी, समीम मंसूरी,आदि लोग उपस्थित रहें,

Editor CP pandey

Recent Posts

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

2 hours ago

UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी सफल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और…

2 hours ago

खेत गई महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवरिया में रहस्यमयी घटना से उठे सवाल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भागलपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की…

2 hours ago

15 अप्रैल से बजेगी शहनाई, जानें कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त

खरमास समाप्ति के बाद बजेगी शहनाई: 15 अप्रैल से शुरू होगा मांगलिक कार्यों का शुभ…

5 hours ago

बिहार में मासूम सुरक्षित नहीं! स्कूल हॉस्टल बना मौत का अड्डा

जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर मौत से…

5 hours ago

IPL 2026: विराट कोहली ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, CSK vs RCB में रिकॉर्ड्स की बरसात

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को…

5 hours ago