शिव पूजन बने श्रमिक कामगार अध्यक्ष

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नवाबगंज के ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि शिव पूजन सिंह कलवारी बाबागंज निवासी को भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
शिव पूजन सिंह को महासंघ के द्वारा बहराइच का जिलाध्यक्ष बनाया गया है,संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र गंगवार ने इन्हें बहराइच का जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।
शिव पूजन सिंह ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया की हम काफी समय से देश व समाज हित के लिए समाजसेवा में कार्य कर रहे हैं, जिसको को देखते हुए अब हमें यह पदभार सौंपा गया है।वहीं शिव पूजन सिंह को जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद क्षेत्र के आसपास लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है, शिव पुजन सिंह सीमावर्ती क्षेत्र में जल संरक्षण, पर्यावरण पर सामयिक अनुसार पौधा रोपण पौधा वितरण, नशा मुक्त समाज , कृषि सम्बन्धी जन जागरुकता एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत नशा मुक्त समाज पर कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों क्षेत्रों में संदेश देते रहते हैं।
तथा विष मुक्त खेती नशा मुक्त समाज पर अभियान चलाते हैं।शिव पूजन सिंह गरीबों के हक़ के लिए लड़ाई भी लड़ते रहते हैं, शिवपूजन सिंह ने बताया कि गरीबों के अधिकार का कोई हनन करें ऐ मुझसे बर्दाश्त नहीं होगा।हम उनके अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे , और जो दायित्व या पदभार हमें मिला है श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी – प्रणीत उत्तर प्रदेश के तरफ़ से उसके लिए सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं।
मैं हमेशा गरीब असहाय लोगों के साथ था साथ रहूंगा और उनके लिए उनके हक़ के लिए लड़ता रहूंगा मैं अपने जीवन का समय देश व समाज हित में ही दे रहा हूं कभी कभी मुझे बड़ा आनन्द आता की मैं किसी के काम आ सका इस के लिए मैं अपने जीवन को धन्य समझता हूं बस भगवान से भी मेरी यही प्रार्थना है कि मैं अपने जीवन में किसी गरीब लाचार आशआहआय लोगों को सुख न दें सकूं तो दुःख देने का भी अधिकार हमें नहीं है। वार्ता के दौरान समाजसेवा पर उन्होंने कहा (कुछ रीत जगत की ऐसी है, हर एक सुबह की शाम हुई। हम सब की है औकात ही क्या मां सीता भी यहां बदनाम हुई ) लेकिन बस देश एवं समाज हित में समाजसेवा करना चाहिए और लोगों को विश्वास से जोड़ना चाहिए।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

48 minutes ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

52 minutes ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

5 hours ago