थाना दिवस में आए शिकायतों को सूचीबद्ध करके करें निस्तारण: पुलिस अधीक्षक
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाने में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारी सावधान हो जाएं फरियादियों से फोन पर बात करके उनके उनके निस्तारण की जानकारी प्राप्त की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष शिकायतों को सूचीबद्ध करके निस्तारण करें।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप समाधान दिवस, थाना दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाना चाहिए । इसके साथ ही समय सीमा के अन्तर्गत उसका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए । शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की जॉच अब फरियादियों के मोबाइल पर बात कर की जाएगी । इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस में आए जमीनी विवादों को राजस्व और पुलिस टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के निस्तारण सुनिश्चित करें । जिससे फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े । उन्होने कहा कि बालिकाओं एवं महिलाओं की शिकायतों का मौके पर जाकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाना चाहिए । पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि समाधान दिवस में आए शिकायतों को सूचीबद्ध कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए तथा उसका समय-सीमा के अंतर्गत मौके पर जाकर निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए । जिससे उन प्रकरणों की पुनरावृत्ति न हो सके । इस दौरान तहसीलदार शेख आलमगीर , प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल राम , पुलिस चौकी प्रभारी बखिरा जितेन्द्र कुमार सिंह , राजस्व निरीक्षक , लेखपाल आदि उपस्थित रहे ।
इसी प्रकार थाना महुली में अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने समाधान दिवस की सुनवाई किया । एडीएम एवं एएसपी ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाना चाहिए । इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए । इसके बाद एडीएम व एएसपी द्वारा शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया । इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी दिपांशी राठौर , प्रभादी निरीक्षक थाना महुली संतोष मिश्र , नायब तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहे । इसी क्रम में जनपद के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल एवं थाना पर समाधान दिवस आयोजित कर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों शत प्रतिशत निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…