ओबीसी वर्ग के बेरोजगार निःशुल्क ओ-लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन करें

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों जिनकी शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट हो तथा अभिभावकों की ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समान रूप से वार्षिक आय सीमा रू 100000.00 (एक लाख) तक हो व अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो। अभ्यर्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। वित्तीय वर्ष 2023-24 में “ओ” लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए विभागीय बेवसाईट www. obccomputertraining.upsdc.gov.in पर पूर्व में आवेदन न किये हों, ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी, दिनांक 14 सितम्बर 2023 से 20 सितम्बर 2023 तक पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा 12 के प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर निदेशालय द्वारा किया जायेगा। ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 1 वर्ष एवं सी०सी०सी० की प्रशिक्षण अवधि 3 माह की होगी। प्रशिक्षणार्थी ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति / प्रिन्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों / विवरणों (आय / जाति / आधार व अन्य शैक्षिक अभिलेख) को स्वप्रमाणित करते हुए उसकी समस्त हार्डकॉपी दो प्रतियों में कार्यालय, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, संतकबीर नगर विकास भवन के कक्ष संख्या 05 द्वितीय तल में विलम्बतम दिनांक 20 सितम्बर 2023 को सायं 5.00 बजे तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, संतकबीर नगर में सम्पर्क करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

5 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

6 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

7 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

7 hours ago