नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और वार्ड सभासदों को सत्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गयी

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l स्थानीय नगरपालिका परिषद की नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मीना पासवान सहित सभी २५ सदस्यों को ए डी एम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पालिका के शहबुद्दीपुर वार्ड मे स्थित संगम मैरेज हल में आयोजित समारोह में सबसे पहले अध्यक्ष को शपथ दिलाई गई। इसके बाद पांच पांच मेंबरों को एक एक साथ शपथ दिलाई गयी, इस दौरान उपस्थित समर्थकों और गणमान्य लोगों ने तालियां बजाकर अध्यक्ष और वार्ड मेंबरों का स्वागत किया।नगर पालिका अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का स्थल वर्षा के चलते कुछ बाधित रहा।सुबह से ही तैयारियों का दौर शुरू हो गया था, 11 बजे तक सभी तैयारियों को अमलीजामा पहना दिया गया और इसके बाद वहां समर्थकों और अन्य गणमान्य लोगों के आने का क्रम शुरू हुआ। अपराह्न ३ बजे नगर पंचायत मीना पासवान सहित सभी २५ वार्डों के सदस्य समारोह स्थल पर पहुंच गए थे। इसके बाद वहाँ क्षेत्रीय विधायक नफ़ीस अहमद पहुँचे फिर नव निर्वाचित अध्यक्ष मीना पासवान पहुची, इसके बाद ए डी एम प्रशासन ने सबको शपथ दिलाई । नगर के गणमान्य नागरिक सहित अन्य लोगों अध्यक्ष का फूल माला देकर स्वागत किया। इस मौके पर लोगों ने पूर्व चेयरमैन हाजी मोहम्मद आरिफ को भी माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों में तारकेश्वर मिश्रा, डॉक्टर हरिराम यादव, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान शीला यादव, राम विजय यादव, राजेश पासवान पूर्व ब्लाक प्रमुख, मुखराम यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख कोमल पासवान, राजेश पासवान, राकेश पासवान सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

6 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

7 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

7 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

7 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

7 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

8 hours ago