नवनिर्वाचित सर्राफा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । तहसील नानपारा में नवगठित सर्राफा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह नगर के पटवा धर्मशाला में संपन्न हुआ। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की ओर से पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आनंद रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद जिलाध्यक्ष सुमित खन्ना ने चुनाव के माध्यम से नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कैलाश नाथ सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरण रस्तोगी, उपाध्यक्ष भोला सोनी, महामंत्री आनंद रस्तोगी, कोषाध्यक्ष अन्नू कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री रजनीश रस्तोगी सत्या एवं अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा सर्राफा व्यापारियों के हित के लिए हर समय कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें बंटना नही है बल्कि एक दूसरे के साथ परिवार की तरह एक टीम बनकर कार्य करना है, क्योंकि हम बटेंगे तो इसका फायदा कोई तीसरा उठायेगा एकता में जो शक्ति है वह कही और नही। विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कहा कि व्यापारी भाई संगठित होकर व्यापारिक हित के लिए कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अब्दुल मुशीर सेठ, महामंत्री तेज प्रकाश अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, समाजसेवी सुरेश शाह, भाजपा नेता अशोक जायसवाल, राजेश सोनी, सर्राफा व्यापार मंडल जिला कोषाध्यक्ष सत्येद्र रस्तोगी सत्या, किराना व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश गोयल, प्रकाश वीर गुप्ता, जिला व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक राम स्वरूप अग्रवाल, ए०पी० श्रीवास्तव, मुक्तिनाथ साहू, महेंद्र सोनी, संजय सोनी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान सर्राफा व्यापार मंडल की ओर से पत्रकार डॉ शकील अंसारी, सत्य प्रकाश गुप्ता, सरफराज सिद्दीकी, अय्यूब अंसारी आदि पत्रकारों को भी फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल, सर्राफा व्यापार मंडल, किराना व्यापार मंडल के पदाधिकारी सहित तक़दीश हाशमी, डीसीपीसी के अज़मत अली चुन्ना एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

10 minutes ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

31 minutes ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

1 hour ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

1 hour ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

1 hour ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

3 hours ago