डीएम ने किया पर्यावरण संगोष्ठी का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिलायी शपथ

डीएम ने कालेज परिसर व एसपी ने पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हीरालाल रामनिवास पी.जी. कालेज, खलीलाबाद में आयोजित पर्यावरण संगोष्ठी का मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री कुमार ने पर्यावरण संतुलन को जीवन का आधार बताते हुये कहा कि हम सभी को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिये और अपने आस-पास एवं आम जनमानस को इस हेतु जागरुक एवं प्रेरित भी करना चाहिये। उन्होंने प्रकृति प्रदत्त संसाधनो जैसे- नदियों, तालाबों, वनों के संरक्षण के प्रति उपस्थित लोगो को प्रेरित भी किया और कहा कि पर्यावरणीय संसाधनों का मितव्ययता पूर्वक उपयोग करने के साथ-साथ अनावश्यक दोहन को रोकना और उनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि भूगर्भीय जलस्तर को मेंटेन रखने में नदियों, तालाबों सहित रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का महत्वपूर्ण योगदान है, इन्हें संरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कालेज परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलायी गयी।
इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में पौधरोपण किया व मौजूद अधिकारी व कर्मचारीगण को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलायी।
अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थानों पर भी वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया गया । जिसके तहत समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों द्वारा थाना परिसर व आसपास विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार वृक्षों को रोपित किया गया ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में समस्त प्राणी जगत के जीवन में वृक्षो के महत्व के बारे में संदेश देते हुए आम जनमानस को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संरक्षित कर संपूर्ण विश्व को सुरक्षित बनाए रखने लिए प्रेरित किया गयाl वृक्ष हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं, अतः न केवल हमें नियमित तौर पर वृक्षारोपण करना चाहिए बल्कि उसके उपरान्त उसकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है । पर्यावरण को बचाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा हम सभी को भविष्य के दृष्टिगत इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना आवश्यक है ।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलायी गयी। संगोष्ठी में प्रभागीय वनाधिकारी, प्रचार्य बृजेश कुमार त्रिपाठी, क्षेत्रीय वनाधिकारी नीरज विद्यार्थी, सूर्यनाथ, प्रीती पाण्डेय सहित सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी एवं-छात्राएं उपस्थित रहींI

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पीडीए के साथ भेदभाव कर रही भाजपा – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…

5 hours ago

राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए कैकेयी ने दिया था ममतत्व का बलिदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…

6 hours ago

ओलंपियाड में माउंट वैली एकेडमी के बच्चों का दबदबा, टॉपर्स सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…

6 hours ago

जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…

6 hours ago

लोकसंग्रह पर आधारित पुस्तकों का गोरखपुर विश्वविद्यालय में विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…

7 hours ago

संस्कृत और पालि भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा की आधारशिला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…

7 hours ago