पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर के दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के चल रहे विशेष सप्त दिवसीय शिविर के तृतीय दिवस का प्रारंभ प्रार्थना सभा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ हुआ।
तत्पश्चात स्वच्छता अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर एवं महिला छात्रावास की सफाई चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों के सकुशल नेतृत्व में स्वयं सेवकों द्वारा किया गया।
मीराबाई छात्रावास स्थित दिग्विजय नाथ सभागार मे आयोजित बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. सुभाष चंद्र असिस्टेंट प्रोफेसर, बीएड विभाग, दिग्विजय नाथ पीजी कालेज ने पर्यावरण संरक्षण विषयक व्याख्यान देते हुए रिड्यूस, रीयूज एवं रिसायकल के अवधारणा को समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण के उपायों को समझाते हुए विस्तृत परिचर्चा किया।
शनिवार के कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कर्यक्रम अधिकारी पीयूष कुमार सिंह, संचालन जितेंद्र पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप यादव ने किया। कार्यक्रम अधिकारी निधि राय की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में शिविर में आयोजित मतदाता जागरूकता विषयक पोस्टर प्रतियोगिता में सुभाष इकाई की आँचल चौधरी ने प्रथम, महाराणा प्रताप इकाई की दिशा पाठक ने द्वितीय स्थान एवं सुभाष इकाई की नीतू निषाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर अन्नू पाण्डेय, प्रीति सिंह, श्रेया राय, दीक्षा पाठक, अनुष्का यादव, अनुराग मिश्रा, कार्तिकेय, अविनाश सहित अनेक स्वयंसेवक–स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…
82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…
दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…
Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…