देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारी जिसमें जिला मिशन प्रबंधक, ब्लाक मिशन प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर, वाईपी और सीसी ने शुक्रवार को उपायुक्त स्वतः रोजगार देवरिया को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कर्मचारियों ने विगत लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रयत्नशील हैं, इसके बावजूद उचित कार्रवाई न होना मिशन स्टाफ के मनोबल पर गंभीर प्रहार है जिसे कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।
भारत सरकार द्वारा निर्धारित जारी मानव संसाधन नियमावली के अनुरूप तथा कृषि उत्पादन आयुक्त महोदय की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च निर्णय गवर्नमेंट वाडी द्वारा मानदेय वृद्धि, अनुमोदन किया जाने के बावजूद अनुमोदित मानदेय से कम भुगतान किया जाना मानदेय कटौती की श्रेणी में आता है, जो अत्यंत गंभीर विषय है। यह सेवा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है और कर्मचारियों के आर्थिक हितों के साथ अन्याय है। वर्तमान में समस्त कर्मचारियों का वेतन अनुमोदित राशि से 40 प्रतिशत कम किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा प्रेषित नवीन पालिसी में इस लागू करने की तिथि भी स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद आज तक वेतन भुगतान प्रारंभ नहीं किया गया है जो अस्वीकार है। इन्हीं मांगों के समर्थन में 11 सूत्रीय मांग पत्र आज उपायुक्त स्वतः रोजगार को एनआरएलएम कर्मचारियों ने ज्ञापन शौपा। अगर मांगे 23 सितंबर तक नहीं मानी जाती है तो 24 और 25 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल किया जाएगा।
गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…
किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…
देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…
लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…
निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…