गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय अब चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम (आईटीईपी) के माध्यम से बीएड की डिग्री के साथ स्नातक की डिग्री प्रदान करेगा।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन के मार्गदर्शन में इस कोर्स के संचालन के लिए विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) में आवेदन किया गया था। जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है। अब इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षाओं में उत्तीर्ण विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के सकेंगे।
आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों के लिए यह पाठ्यक्रम बीए बीएड, बीएससी बीएड तथा बीकॉम बीएड में उपलब्ध रहेगा। इस महत्वपूर्ण पहल पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि यह कोर्स विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। वे इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर स्नातक की डिग्री के साथ-साथ शिक्षक बनने की दिशा में भी अपनी राह तय कर सकेंगे।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय इस पाठ्यक्रम को शुरू कर रहा है। यह कोर्स स्थानीय प्रतिभाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…