अब ‘संभव’ अभियान से कुपोषण को देंगे मात


30 सितम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, नवजात व गर्भवती माताओं पर रहेगा खास फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)कुपोषण से जंग के लिए कुशीनगर में एक बार फिर संभव अभियान की शुरुआत कर दी गई है। यह विशेष अभियान 1 जुलाई से शुरू होकर आगामी 30 सितम्बर 2025 तक चलेगा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा वर्ष 2021 से प्रारंभ इस नवाचारी कार्यक्रम के तहत इस बार भी नवजात शिशुओं और गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों (सैम व मैम श्रेणी) की समयबद्ध पहचान व समुचित उपचार इस अभियान का अहम हिस्सा रहेगा। उन्होंने कहा कि 0 से 6 माह तक के शिशुओं में कुपोषण से बचाव व उनके समयानुकूल पोषण प्रबंधन को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के तीन महीनों को थीम आधारित किया गया है —

जुलाई: मातृ पोषण

अगस्त: छह माह से छोटे शिशुओं पर विशेष ध्यान

सितम्बर: ऊपरी आहार प्रोत्साहन एवं पोषण माह

प्रत्येक माह तय की गई थीम के अनुसार कार्ययोजना बनाकर विभिन्न गतिविधियों का संचालन होगा। जून को बेसलाइन मानते हुए तीन महीनों में कुपोषण के स्तर में गिरावट लाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान जनपद के सभी संबंधित विभागों— स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, ग्रामीण विकास आदि का भी समन्वय लिया जाएगा।

श्री मिश्र ने बताया कि अभियान के शुभारंभ अवसर पर मंगलवार को जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘वजन दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रों में पंजीकृत बच्चों का वजन लेकर कुपोषित बच्चों की पहचान की गई तथा सैम और मैम श्रेणी में आने वाले बच्चों को चिह्नित किया गया।

अभियान के दौरान नियमित जांच, जनजागरूकता, पोषण शिक्षा और समन्वय प्रयासों के जरिए कुपोषण की चुनौती से निपटने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। विभागीय स्तर पर इसकी निरंतर मॉनिटरिंग भी की जाएगी और प्रदेश स्तर पर जनपदों को उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग भी दी जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

2 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

2 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

3 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

3 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

5 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

5 hours ago