नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने 20 वर्ष से अधिक पुराने मोटर वाहनों के पंजीकरण नवीनीकरण शुल्क में भारी वृद्धि कर दी है। मंत्रालय का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य लोगों को पुराने, प्रदूषण फैलाने वाले और कम सुरक्षित वाहनों को रखने से हतोत्साहित करना है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, 20 साल से अधिक पुराने हल्के9ओ0 मोटर वाहनों (LMV) के पंजीकरण नवीनीकरण शुल्क को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है। वहीं, 20 ऊसाल पुरानी मोटरसाइकिलों का शुल्क 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये हो जाएगा।
इसी तरह, तिपहिया और क्वाड्रिसाइकिल वाहनों के लिए नवीनीकरण शुल्क 3,500 रुपये से बढ़कर 5,000 रुपये कर दिया गया है।
मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि यह संशोधन न केवल प्रदूषण कम करने में मदद करेगा, बल्कि लोगों को नए एवं पर्यावरण-अनुकूल वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, पुराने वाहनों से प्रदूषण का स्तर बढ़ता है और सड़क सुरक्षा पर भी इसका सीधा असर पड़ता है। ऐसे में, सरकार द्वारा शुल्क बढ़ाने का यह कदम लंबे समय में सार्वऊजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि बढ़ी हुई फीस 20 वर्ष से अधिक पुराने सभी वाहनों पर लागू होगी और संबंधित राज्य परिवहन विभाग इसके अनुपालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.530 किलो चरस के साथ अंतरजनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, 75…
झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप: धनबाद, रांची, गिरिडीह समेत कई जिलों में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।समाज और परिवार की प्रगति का मूल आधार शांति, विश्वास और सतत…
देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…
घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…
जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…