निर्माण कार्य करने वाली फर्म को नोटिस

निर्माणाधीन भवन का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण,जताया असंतोष

तीन सदस्यीय समिति करेगी परियोजना की जाँच
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को राघव नगर स्थित देवरिया क्लब में निर्माणाधीन मल्टीपरपज़ भवन का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गहरा असंतोष व्यक्त किया तथा एक तीन सदस्यीय समिति के माध्यम से परियोजना की जाँच कराने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी आज अपराह्न दो बजे मल्टीपरपज़ हॉल के निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पाथ-वे पर लगाये जा रहे टाइल्स की गुणवत्ता पर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने निर्माण कार्य करने वाली फर्म को लगाई गई टाइल्स को उखड़वाकर तत्काल नए सिरे से निर्धारित मानक के अनुसार लगाने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त ईंटो की गुणवत्ता तथा कार्य की फिनिशिंग को भी प्रथम दृष्टया मानक के अनुरूप नहीं पाया। मौके पर निर्माण कार्य कर रही फर्म का साइट इंजीनियर भी नदारद मिला। जिलाधिकारी ने मिली कमियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा अधिशासी अभियंता, सिंचाई दुर्गेश गर्ग, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी आरके सिंह तथा अधिशासी अभियंता, आरईडी अबरार अहमद की सदस्यता वाली तीन सदस्यीय समिति से जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य करने वाली फर्म को नोटिस देने का भी निर्देश दिया।राघव नगर स्थित देवरिया क्लब में 5 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से जिला पंचायत द्वारा मल्टीपरपज़ हॉल का निर्माण निर्माण कराया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा से आच्छादित उक्त परियोजना के कार्य आरंभ होने की तिथि 28 अक्टूबर 2021 है, जिसे इस वर्ष 27 अक्टूबर को पूर्ण होना था। परियोजना की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा फर्म मेसर्स श्री सांई बाबा कंस्ट्रक्शन को निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य अधिकारी ज्ञानधन सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

6 minutes ago

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

57 minutes ago

देवरिया में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…

1 hour ago

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…

1 hour ago

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

2 hours ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

4 hours ago