गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयो पर नोटिस चस्पा कार्यवाही की चेतावनी

मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) खण्ड शिक्षा अधिकारी भागलपुर सत्य प्रकाश कुशवाहा ने भागलपुर ब्लॉक में बिना मान्यता के चल रहे सभी विद्यालयों में जाकर सभी संबंधित प्रधानाचार्यों को आगाह किया की जिन विद्यालयों को बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता नहीं है, उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाय। यदि आगामी दिनों में विद्यालय में शिक्षण कार्य करता पाया जाता है तो संबंधित जिम्मेदार पर विधिक कार्यवाही तय है। चूंकि नई शिक्षा नीति के अनुसार शासन ने सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रत्येक छात्रों को पेन नंबर( परमानेंट एजुकेशन नंबर ) जारी किया गया है। यह पेन नंबर प्रत्येक छात्र को उच्च शिक्षा लेने तक रहेगा।

भविष में बिना पेन नम्बर वाले छात्रों का उच्च शिक्षा में नामांकन नही हो सकेगा। शासन के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी भागलपुर ने बुधवार 15/05/2024 को बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों के क्रम में मईल चौराहे पर सुबह 8:51AM पर बापू पब्लिक स्कूल बगहीं ,श्रीकृष्ण एकेडमी तेलिया कला पर 9:05 AM ,मालवीय शिक्षण सेवा समिति तेलिया कला 9:16 AM , देवधारी चौबे जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, मौना गढ़वा पर 9:28 AM, केशव ब्रह्मस्थान शिक्षण संस्थान स्व जय गोविन्द शिक्षण संस्थान बढ़ौना पर 9:56 AM, ब्लोजम एकेडमी भागलपुर पर 10:48 पर ,सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर का 11:05AM पर ,एम आर यू पब्लिक एकेडमी जामा मस्जिद,भागलपुर 11:25 AM पर तथा जी एन एकेडमी भागलपुर पर 11:42 AM सहित सभी उपरोक्त विद्यालयों को स्टेंसिल नोटिस रिसीव कराने के साथ विद्यालय के मुख्य द्वार पर चस्पा कर आगाह किया गया की, यदि आप द्वारा बिना मान्यता लिए विद्यालय संचालन किया जाता है तो संबंधित जिम्मेदार पर एआईआर दर्ज कराई जाएगी।
बिना मान्यता वाले विद्यालयों के जांच के क्रम में कुछ ऐसे भी विद्यालय हैं जो एक ही भवन/ परिसर में स्थित हैं और अलग- अलग मान्यता लेकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं जो शासन के नियमानुसार गलत है। इसी क्रम में यह भी संज्ञान में आया है की कुछ विद्यालय मान्यता प्राप्त हैं लेकिन वे उस निर्धारित जगह पर संचालित न हो कर कहीं अन्यत्र संचालित किए जा रहे हैं, यह भी शासन के नियमानुसार गलत है और संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई निश्चित है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

3 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

3 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

3 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

3 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

3 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

3 hours ago