7 संविदा डॉक्टरों को सेवा समाप्ति का नोटिस, बायोमेट्रिक की जांच में 11 डॉक्टर मिले अनुपस्थित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय में डाक्टरों की उपस्थिति की आकस्मिक समीक्षा में अनुपस्थित मिले 07 संविदा पर कार्यरत डाक्टरों की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार स्थायी नियुक्ति पर तैनात 04 चिकित्सकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु मुख्य चिकित्सा अधिक्षक को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा 23 अक्टूबर को चिकित्साधिकारियों की ओ०पी०डी० उपस्थिति पंजिका व बायोमेट्रिक उपस्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें 11 चिकित्सक अनाधिकृत अनुपस्थित पाये गए।
उपस्थिति पंजिका और बायोमेट्रिक रिकार्ड के जांच में कुल 11 डॉक्टर अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इनमे डॉ सारिक नवाज एसएनसीयू से अनुपस्थित मिले , जबकि डॉ आशीष राय पीकू वार्ड से अनुपस्थित मिले। डॉ जावेद अली अंसारी व डॉ अनिल कुमार ( आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी), डॉ परितोष सिंह (डेंटल सर्जन) और डॉ ज्योत्सना ओझा (स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ) अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित मिलीं। उक्त सभी चिकित्सक संविदा पर कार्यरत हैं, जिन्हे जिलाधिकारी द्वारा सेवा समाप्ति की चेतावनी के साथ स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
इसके अतिरिक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में ही परामर्शदाता के रूप में कार्यरत डॉ भानू प्रताप व डॉ रंजन कुमार मिश्रा और पुनियोजित परामर्शी के रूप में कार्यरत डॉ के.के. झा व डॉ आर.आर. राय को भी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सकों का उक्त आचरण कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति उदासीनता एवं अनुशासनहीनता का द्योतक है और 02 दिवस के अन्दर सभी लोग ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का कारण स्पष्ट करें। दोषी पाए जाने पर सभी लोगों के विरुद्ध सेवा समाप्ति सहित अन्य उचित विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा की कार्य में शिथिलता व अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जायेगा।
इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा 18 अक्टूबर को भी जिला संयुक्त चिकित्सालय की रात को आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में जिलाधिकारी को कई कमियां मिली थी, जिसको सुधारने हेतु उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिक्षक को निर्देशित किया था। इसमें चिकित्सकों की उपस्थिति भी अहम बिंदु था और उन्होंने सभी चिकित्सकों को निर्धारित सारिणी के अनुसार अस्पताल में उपस्थिति रहने का निर्देश दिया था। लेकिन समीक्षा में उक्त चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा कदम उठाते हुए अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध सेवा समाप्ति व अन्य विभागीय कार्यवाही हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

10 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

10 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

10 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

10 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

10 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

10 hours ago