संयुक्त कृषि निदेशक गुणवत्ता नियंत्रण ने की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संयुक्त कृषि निदेशक (गुणवत्ता नियंत्रण) उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ डॉ. एसपी सिंह द्वारा जनपद के थोक उर्वरक विक्रेता, उर्वरक कंपनी प्रतिनिधियों, बीज विक्रेताओं, कृषि रसायन विक्रेताओं के साथ समीक्षा बैठक की गई।
समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी उर्वरक कंपनी, बीज विक्रेता, उर्वरक विक्रेता कीटनाशी विक्रेता किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज, उर्वरक, कीटनाशी उपलब्धता सुनिश्चित कराएं, रिसर्च बीज की बिक्री किसी दशा में ना की जाए। रिसर्च बीज की बिक्री करने हेतु आवश्यक अभिलेख अनिवार्य रूप से रखी जाए, यदि कोई बीज विक्रेता अनधिकृत रूप से किसी प्रकार के बीज की बिक्री करता है, तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उर्वरक विक्रेता गुणवत्तायुक्त उर्वरक की निर्धारित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित करें, उर्वरक की शत-प्रतिशत बिक्री पीओएस मशीन से सुनिश्चित हो, रसायन की गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। कोई भी विक्रेता ऐसे स्रोत से कीटनाशी क्रय नहीं करें, जिनके पास अधिकृत कंपनी का प्राधिकार पत्र नहीं है, पक्का बिल नहीं देते हैं। जो गलत ढंग से बीज, उर्वरक , कीटनाशक की बिक्री कर रहे ऐसे समस्त व्यक्तियों, कंपनियों, विक्रेताओं की सूचना जिला कृषि अधिकारी को दी जाएl जिनके द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर डॉक्टर राकेश कुमार सिंह उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, शशांक, कृषि रक्षा अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

किराये के मकान में जन्मदिन की पार्टी, फिर महिला डांसर के साथ कथित दरिंदगी; आठ पर FIR

फोटो goo बर्थडे पार्टी के बहाने डांसर को बुलाया, फिर कमरे में हुई दरिंदगी! बिहारशरीफ…

3 hours ago

नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: 52 मुकदमों वाले चार आरोपियों पर शिकंजा, दो को लगी गोली

AI निर्मित पहले लिफ्ट, फिर लूट और सुनसान जगह पर छोड़कर फरार! नोएडा में चार…

3 hours ago

वोटर लिस्ट में नाम बदलने का विवाद: पीलीभीत के दो SDM पर गिरी गाज, आयोग के सख्त आदेश से मचा हड़कंप

पीलीभीत वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! 10,470 मतदाता प्रविष्टियों पर घिरे दो SDM, चुनाव आयोग…

6 hours ago

नवंबर की शुरुआत में ही कांप उठी काशी!

Ai निर्मित घने कोहरे ने रोकी विमानों की उड़ान, 3 फ्लाइट डायवर्ट; घाटों से सड़कों…

6 hours ago