कृषि यंत्र ट्रैकिंग पोर्टल पर बिल अपलोड न करने पर विक्रेताओं को नोटिस जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि जनपद संतकबीर नगर में वर्ष 2023-24 अन्तर्गत कृषि यंत्रीकरण योजनाओं में कृषक द्वारा विक्रेता से यंत्र क्रय करने के उपरान्त यंत्र का फोटों एवं बिल यूपी यंत्र ट्रेकिंग पोर्टल पर अपलोड किया जाना होता है।
उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि 15 दिवस का समय व्यतीत होने के उपरान्त भी मे. देव एग्रों सेल्स, कोतवाली रोड बस्ती, मे, किसान हार्वेस्टर, शातिं नगर बस्ती, मे. अजय इंटर प्राईजेज, सोनखर बस्ती, मे. सर्वजीत कृषि यंत्र, पौली धनघटा, मे. सतवीर मशीनरी स्टोर, रामसंवर सिंह काम्प्लेक्स गोरखपुर, मे. अवध डीजल्स,बभनान गोंडा एवं मे. स्टार ट्रेक्टर, मेहदावल सन्त कबीर नगर द्वारा यूपी यंत्र ट्रैकिंग पोर्टल पर कृषक के क्रय यंत्र का फोटो, बिल इत्यादि का विवरण अभी तक अपलोड नहीं किया गया है, जिसके लिए सम्बंधित विक्रेताओं को उप कृषि निदेशक द्वारा नोटिस जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि किसान द्वारा यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर बिल अपलोड होने के एक सप्ताह में सत्यापन के उपरांत अनुदान का भुगतान किया जाता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

4 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

4 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

5 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

6 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

6 hours ago