बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
मामला जनपद के भानपुर तहसील के बरडाड़, निवासी कृष्णदेव भट्ट ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुये बताया था कि, सिविल जज जूनियर डिवीजन, बस्ती के न्यायालय से स्थगन आदेश के बावजूद, क्षेत्रीय लेखपाल रजनीश यादव व तहसीलदार अजीत सिंह द्वारा विपक्षियों के प्रभाव में आकर, भूमिधारी की जमीन की गलत पैमाईश कर उसमें चकरोड निकाल दिया।
कृष्णदेव भट्ट ने कहा कि योगी सरकार में सरकारी अमला ने जिस प्रकार से हमारे जमीन पर दबंगई कर न्यायालय के स्टे के बाद भी, ग्राम प्रधान मनिंद्र प्रताप मनमानी रुप से चकरोड बनाने की कोशिश कर रहा है, उससे मेरा सरकार पर से विश्वास उठ रहा है। जमीन में स्थित बाउंड्री वाल को जबरिया गिरा दिया गया, जबकि चकरोड संख्या 45 में, गांव के कुछ लोग मकान बनवा कर आबाद हैं ।इसी से सटे प्रार्थी की गाटा संख्या 42 है, जिसमें चकरोड निकालने की कोशिश की जा रही थी । इसको लेकर पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई थी और कहा था कि न्यायालय का स्टे है, तो भी कोई कर्मी नही रुका और कहते रहे सड़क निर्माण में हम कोर्ट का कोई आदेश नही मानेंगे।हम कोर्ट हित मे नही सरकार हित मे काम करते है।इस सम्बंध में अधिकारियों से पक्ष जानने के लिए बात करने की कोशिश की गई तो फोन नही उठा था, मामले को संज्ञान में लेकर न्यायालय ने सभी आरोपीयो के विरुद्ध नोटिस जारी की है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…