Categories: बहराइच

कनेक्शन विच्छेदनके पांच वर्ष बाद भेज दिया लाखो का बकाया नोटिस

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही

प्रकरण का तत्काल समाधान नहीं हुआ तो दुकानदार सूबे के मुखिया से करेंगे शिकायत

रघुनाथ सेनेटरी एंड हार्डवेयर का मामला

बार-बार नोटिस से दुकानदार परेशान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )। जनपद के नगर पंचायत परतावल में विद्युत विभाग की लापरवाही चरमोत्कर्ष पर है बार-बार गुहार लगाने के बाद भी अधिकारी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं और बेवजह नोटिस और आरसी भेज कर परेशान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बावजूद भी इनकी आदत में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है ।
मामला नगर पंचायत परतावल गोरखपुर रोड पर स्थित रघुनाथ हार्डवेयर एंड सेनेटरी की दुकान का है जो 5 वर्ष पूर्व मुख्य सड़क पर थी तभी विद्युत विभाग की टीम द्वारा जांच के दौरान दुकान का बिजली बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन को विच्छेदित कर दिया गया इसके बाद रघुनाथ गुप्ता के द्वारा बकाया बिल का भुगतान करके कनेक्शन को कटवा दिया गया तथा पीडी कराकर उसकी रसीद रख ली गई। विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही के वजह से बार बार बकाया का नोटिस भेजा जा रहा है। दुकानदार द्वारा बार-बार कागज दिखाने के बावजूद भी अधिकारी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं और बार-बार नोटिस व आरसी भेज रहे हैं।
मजे की बात तो तब हो गई।हद तो तब हो गई जब अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण प्रथम खंड महराजगंज के द्वारा 167277 रुपए का बकाया बिल का नोटिस दुकानदार को भेज दिया गया है तथा 30 दिन के अंदर धनराशि भुगतान करने का आदेश दिया गया अन्यथा विभाग कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगा ।
विद्युत विभाग के इस कृत्य से दुकानदार काफी परेशान हैं उनका कहना है कि पूरा पैसा भुगतान तथा कनेक्शन बन्द करने की रसीद दिखाने के बाद भी विभाग द्वारा परेशान किया जा रहा है । दुकानदार ने बताया कि अब वह पूरे कागजात को लेकर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी बात बताने तथा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है । इस प्रकरण की पूरी जानकारी कई महीनो से अवर अभियंता परतावल राजकुमार को है लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जिसके वजह से दुकानदार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

rkp@newsdesk

Recent Posts

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

5 minutes ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

57 minutes ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

1 hour ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

2 hours ago

ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत

फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

4 hours ago