नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुल्क निर्धारित

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 में नगर पालिका के अनारक्षित अध्यक्ष के लिए ₹ 500/- तथा आरक्षित का ₹ 250/- नामांकन पत्र का मूल्य निर्धारित है। अनारक्षित नगर पंचायत के लिए ₹ 250/- तथा आरक्षित के लिए ₹ 125/- है।

उक्त जानकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी है। उन्होंन बतायािकि नगरापालिका परिषद के सदस्य के लिए अनारक्षित का ₹ 200/- तथा आरक्षित के लिए ₹ 100/- एवं नगर पंचायत का अनारक्षित का ₹ 100/- तथा आरक्षित का ₹ 50/- नामांकन पत्र का मूल्य है। उन्होंने बताया कि सभी पदों के समस्त वर्ग हेतु सफेद रंग का नामांकन पत्र दिया जायेगा।
उन्होने बताया कि आरक्षित वर्ग के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिला सम्मिलित है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार द्वारा अनारक्षित पद पर नामांकन करने पर भी आरक्षित श्रेणी के लिए, निर्धारित नामांकन पत्र का मूल्य लिया जायेंगा।
उन्होने बताया कि नगरपालिका के अनारक्षित अध्यक्ष के लिए ₹ 8000/- तथा आरक्षित का ₹ 4000/- जमानत राशि जमा करनी होगी। अनारक्षित नगर पंचायत के लिए ₹ 5000/- तथा आरक्षित के लिए ₹ 2500/- की जमानत राशि जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि नगरपालिका परिषद एवं नगरपंचायत के सदस्य पद के लिए, अनारक्षित का ₹ 2000/- तथा आरक्षित के लिए ₹ 1000/- जमानत राशि जमा करनी होंगी। उन्होंन बताया कि किसी उम्मीदवार द्वारा एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अधिकतम 04 नामांकन पत्र खरीदकर भरे जा सकते है, परन्तु उम्मीदवार द्वारा जमानत की राशि एक बार ही जमा करनी होंगी।
उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष के लिए ₹ 09 लाख, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए ₹ 2.5 लाख, नगरपालिका सदस्य के लिए ₹ 02 लाख तथा सदस्य नगर पंचायत के लिए ₹ 50 हजार अधिकतम व्यय सीमा निर्धारित की गयी है।
उन्होने बताया कि उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ, निर्वाचक नामावली की छायाप्रति, आयु प्रमाण पत्र, उम्मीदवार एवं प्रस्तावक की फोटो, एक वर्ष से अधिक अवधि के बकायेदार न होने का प्रमाण पत्र, जमानत धनराशि की रसीद, जाति प्रमाण पत्र, अपराध एवं सम्मपत्ति का विवरण, राजनैतिक दल का प्रत्याशी होने पर प्रारूप 07क एंव 07ख मूल रूप में प्रस्तुत करना होंगा।
उन्होने बताया कि नगरपालिका/नगरपंचायत के अध्यक्ष पद का प्रस्तावक, निकाय के किसी भी वार्ड का मतदाता हो सकता है परन्तु सदस्य पद के लिए प्रस्तावक उसी वार्ड का होना अनिवार्य है। अध्यक्ष पद के लिए 30 वर्ष तथा सदस्य पद के लिए 21 वर्ष की आयु पूर्ण करना आवश्यक है। कोई मतदाता एक से अधिक उम्मीदवार का प्रस्तावक नही हो सकता। किसी राजनैतिक दल के उम्मीदवार का प्रारूप 7क एंव 7ख फैक्स, फोटोकापी या मुहर हस्ताक्षर मान्य नही होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

8 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

8 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

9 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

10 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

10 hours ago