नोडल अधिकारी ने निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का लिया निरीक्षण

मौके पर तैनात कर्मचारियों को दी नियमों की जानकारी

गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने की दी नसीहत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत प्रथम विशेष अभियान तिथि के अवसर पर संचालित गतिविधियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव मनीष शुक्ला द्वारा जनपद बहराइच के 288 विधानसभा निर्वाचन कैसरगंज के भाग संख्या 200 से 203, राजकीय बालिका इण्टर कालेज कैसरगंज, मतदान केन्द्र 266 पूर्व माध्यमिक विद्यालय पवही के भाग संख्या 253 से 258 तक तथा मतदान केन्द्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय जरवल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी भाग संख्याओं के बूथ लेबिल आफीसर एवं सुपरवाइजर अपने-अपने बूथों पर उपस्थित मिले,मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी श्री शुक्ला ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने हेतु 5, 25 व 26 नवम्बर तथा 2 व 3 दिसम्बर विशेष अभियान तिथियों में जनपद के बूथ लेवल आफिसर अपने-अपने मतदेय स्थलों पर पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहकर दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का लाभ उठाते हुए अपने नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं ,इस अवसर पर तहसीलदार कैसरगंज अजय कुमार यादव, तहसीलदार कैसरगंज, राजस्व निरीक्षक जरवल वाहिद कमाल, लेखपाल प्रियंका श्रीवास्तव, राधेश्याम वर्मा, पवन कुमार चौहान सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

9 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

9 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

10 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

10 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

10 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

12 hours ago