समाज को शिक्षित करना हमारा मुख्य उद्देश्य: विपिन चन्द्र
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा से वंचित बच्चों को फ्री शिक्षा दे रहा फाइव स्टार फाउंडेशन
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । फाइव स्टार फाउंडेशन द्वारा संचालित अपना बचपन अपनी पाठशाला जो ग्रामीण क्षेत्रों के उपेक्षित निर्धन परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा, कुशल नेतृत्व और अच्छे संस्कारो को देने में अपनी अग्रिम भूमिका निभाते हुए काम कर रही है, ग्राम पंचायत नौबना के नकौहा तथा संपतपूरवा में जरुरतमंद बच्चों के पढ़ने लिखने के लिए कापी, कलम, पेन,पेंसिल के साथ बच्चों को जूस और बिस्कुट भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा उनके मनोबल बढ़ाने और बच्चों के अंदर एक नई आशा की किरण को जगरित करने के लिए अभियान चला रही है, कार्यक्रम में 100 छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गईं और बच्चों को पढ़ने लिखने के प्रति प्रेरित किया गया साथ ही महिला सशक्तिकरण पर भी चर्चा का आयोजन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष विपिनचंद्र ने बताया कि संस्था अपना बचपन अपनी पाठशाला के माध्यम से लगातार ऐसे पाठशालाओं को स्थापित कर रही हैं जहां पर बच्चों के लिए पढ़ने लिखने संबंधित विभिन्न पाठ्य सामग्रियों के अलावा उनके पढ़ाने के लिए शिक्षक की भी व्यवस्था की गई हैं,संस्था द्वारा ताजगंज आगरा, उन्नाव, लखीमपुर-खीरी, मिहींपुरवा, उर्रा, नौबना, में ऐसी पाठशाला निरंतर चलाई जा रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेपी. मौर्य उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ ने समाज में फैल रहे नशीले पदार्थ के सेवन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
और लोगों से अपील की शराब, सिगरेट, पान मसाला, इतिहास नसीले मादक पदार्थों का सेवन न करें लोगों में जागरूकता बनाए और इस मौके पर उपाध्यक्ष आशु मौर्य, सचिव अजय, विशाल,अमन, अतुल,अंसिल कुमार, विनय गुप्ता के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; प्रशासन अलर्ट बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में लगातार…
पितृ पक्ष 2026: मृत्यु के बाद भव्य श्राद्ध, लेकिन जीते-जी माता-पिता की उपेक्षा क्यों?डिजिटल पीढ़ी…
व्यंग्य : परिवार का भरोसा, रिश्तेदारी में परोसा सांकेतिक संजय एम. तराणेकर राजनीति में भरोसे…
तेल की धार पर दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए अगले 7 दिन निर्णायक! होर्मुज़ प्रस्ताव,…
लखनऊ/कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश और आंधी…
देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…