कलवा मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र का मन्नान शेख को बनाया गया अध्यक्ष,

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अब्बू आसीम आजमी के मार्गदर्शन में शेख मन्नान को कलवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाए जाने से सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
जानकारी के अनुसार कलवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी का एक मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन कुछ सालों से अपने गढ़ को खोता चला जा रहा है और समाजवादी पार्टी की पकड़ कम होती जा रही है। इसका मुख्य कारण समाजवादी पार्टी को कलवा- मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र का कोई मजबूत और राजनीति की सुझ बुझ रखने वाला समझदार अध्यक्ष नहीं मिल पा रहा था, जिसकी पकड़ मजबूत हो। लेकिन दर्जनों स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बहुत सालों बाद समाजवादी पार्टी को मजबूत और पकड़ रखने वाले मन्नान शेख के रूप में अध्यक्ष मिल गया है। सपाइयों ने नये अध्यक्ष के बारे में खुशी जाहिर करते हुए बताया कि, मन्नान शेख समाजवादी पार्टी में कई सालों से सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और राजनीति की सुझ बुझ रखते हैं, समाजवादी पार्टी से पहले उत्तर भारतीय मंच से कलवा-मुंब्रा में समाज सेवा कर रहे थे और आज उनको अध्यक्ष बनने का मौका मिल गया। मुंबई के विधायक व महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के मार्गदर्शन में ठाणे शहर अध्यक्ष मोहम्मद मोअल्लम खान उर्फ मामा ने नियुक्ति पत्र देकर कलवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष मन्नान शेख को बनाया है, जिससे सपाइयों में खुशी की लहर के तौर पर देखा जा रहा है। इसलिए सपाइयों का मन्नान शेख को बधाई देने के लिए तांता लग गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

9 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

9 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

10 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

10 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

10 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

12 hours ago