नोडल अधिकारी गो-संरक्षण ने जनपद के विभिन्न गो-आश्रय स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण

निराश्रित गोवंशों का शत-प्रतिशत संरक्षण एवं भरण-पोषण किया जाए सुनिश्चित- विशेष सचिव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन से नामित नोडल अधिकारी गो-संरक्षण रमेश चंद्र, विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, उप्र शासन द्वारा जनपद के विभिन्न गो-संरक्षण केन्द्रों में संरक्षित गोवंशों की संख्या, भूसा, हरा चारा, पानी आदि की उपलब्धता, स्वास्थ्य परीक्षण एवं देख रेख, गोवंशों को ठंड से बचाव की व्यवस्था आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में नोडल अधिकारी ने विकास खण्ड सेमरियावां अन्तर्गत बृहद गो-संरक्षण केंद्र जिगिना, बेलहर कला विकासखंड अंतर्गत गो संरक्षण केंद्र भगौसा, कांजी हाउस बखिरा एवं कान्हा गौशाला मगहर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गोवंशों के संरक्षण एवं देखरेख से सम्बंधित विभिन्न बिन्दुओं पर उपस्थित केयर-टेकर से पूछ-ताछ करते हुए जानकारी प्राप्त किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के उक्त गो-संरक्षण केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण के दौरान बृहद गो-संरक्षण केंद्र जिगिना में 160 गोवंश, गो-संरक्षण केंद्र भगौसा बेलहर कला में 111 नंदी, कांजी हाउस बखिरा में 21 तथा कान्हा गौशाला मगहर में 41 गोवंश संरक्षित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा गो-आश्रय स्थलों में गोवंशों को ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त त्रिपाल एवं आवश्यकतानुसार अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अवशेष निराश्रित गोवंशों को शत-प्रतिशत संरक्षित किया जाए तथा उनके भरण-पोषण के सम्बंध में प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुसरण सुनिश्चित कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केसरवानी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी यशपाल सिंह सहित अन्य सम्बंधित जन उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

2 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

3 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

10 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

11 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

11 hours ago