शिकायत करने पर नही हो रही कोई सुनवाई

बोगरिया /आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। जहां प्रदेश के मुखिया द्वारा जनता की शिकायतों के निपटारे के लिए तमाम निर्देश जारी किए जा रहे है, वही मेहनगर ब्लॉक मे ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा छूटा पशुओ के लिए गौशाला व चारा पानी का व्यवस्था किया गया हैं, औऱ सरकार पशुओ को लेकर सरकार संवेदनशील है। लेकिन मेहनगर ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामपंचायत फुलाईच आता हैं जिसमे ग्राम आरजी फुलाईच हैं बोगरिया खरियानी रोड से लगभग 50 मीटर पर पुराना कुआँ हैं, जिसमे आय दिन छुट्टा पशु गिरते हैं। ग्रामीणों ने कहा सड़क से आते हुए पशु कुँए मे गिर जाते हैं और ई को निकालने के लिए फिर टुबेल से पानी भरना पड़ता हैं, कई बार पशु को निकाल लिया जाता हैं किंतु कई बार पशु मर भी जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा इसकी शिकायत ग्राम सचिव रविन्द्र यादव से 2 माह पहले किया गया था,उसके बाद विकास खण्ड अधिकारी मेहनगर श्वेतांग सिंह से किया गया। इस पर खण्ड विकास अधिकारी मेहनगर श्वेतांग सिंह के द्वारा बताया गया की इस समस्या को हल करवा दिया जायेगा, लेकिन अभी तक कुआँ का घेराव नहीं हुआ। इस समस्या पर अमित तिवारी, एस एन तिवारी,नन्हू तिवारी, घनश्याम तिवारी, मोती यादव अजय, मनोज, अजित ग्रामीणों ने कहा की ज़ब उत्तर प्रदेश सरकार गांवो का विकास करना चाहती है तो, ब्लॉक स्तर के कर्मचारी सरकार को बदनाम करने पर उतारू है। ग्रामीणों ने कहा की ब्लॉक स्तर से सुनवाई नहीं होती है तो मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की जाएगी|

Karan Pandey

Recent Posts

16 नवंबर को देवरिया में सार्वजनिक अवकाश नहीं, सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुलेंगे

जिला प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की, निर्धारित समय पर होगा शासकीय कार्य…

8 minutes ago

दरोगा की मौत के मामले में महिला गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों की जांच तेज

सीसोटार गांव से पुलिस ने लिया हिरासत में, वर्ष 2021 के पुराने मुकदमे से जुड़…

33 minutes ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ 50 हजार का इनामी गैंगस्टर, एसटीएफ ने दबोचा

सिकंदरपुर के रुद्रवार गांव का निवासी है आरोपी, गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमों में था…

41 minutes ago

देवरिया में खूनी संघर्ष! जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…

9 hours ago

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

1 day ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

1 day ago