यूपी में नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा: मुख्यमंत्री योगी

सपा कांग्रेस में औरंगजेब की आत्मा घुस गई है

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आखिरी चरण में होने चुनाव प्रचार के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भाटपार रानी पहुंचे। सलेमपुर सीट से प्रत्याशी रविंदर कुशवाहा के समर्थन में बीआरडी कालेज परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा कांग्रेस गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस में औरंगेज की आत्मा घुस गई है। इनकी सरकार आई तो जजिया कर वसूलेंगे। इनके घोषणापत्र में पर्सनल ला लागू करने की बात कही है। यह देश शरिया कानून से नहीं बल्कि बाबा साहब के बनाए संविधान से चलेगा। उन्होंने कहा कि ये शरिया कानून लागू करेंगे। शरिया कानून में बेटी पढ़ने नहीं जाएगी। महिलाएं आफिस नहीं जाएंगी। कांग्रेस सत्ता में आई तो वरासत टैक्स लगाएगी। वरासत टैक्स का मतलब आपके मकान में चार कमरे हैं तो दो कमरे ये टैक्स में ले लेंगे और उन दो कमरों में किसी पाकिस्तानी और किसी बंगला देशी को बसा देंगे।

  • नो कर्फ्यू नो दंगा यूपी में सब चंगा
    मुख्यमंत्री योगी ने कहा यूपी में नो कर्फ्यू नो दंगा सब चंगा। उन्होंने कहा कि जब मैं सांसद था तो यहां दंगा हुआ था। गरीबों को झोपड़ियां जलाई गई थीं। निर्दोषों पर मुकदमा हुआ था। मैंने सभी निर्दोषों को छुड़ाया था।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरहा बाबा की तपो भूमि और बाबा राघव दास की क्रांतिकारी संदेश वाली भूमि को नमन करते हुए भाषण की शुरुआत की। योगी ने कहा कि गर्मी बहुत है प्रदेश के कई जिलों में पारा 48 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। इसके बावजूद आपका उत्साह हमको आनंदित करता है। मैं भाटपार रानी वासियों को आश्वासन देने आया हूं कि आपने जो डबल इंजन की सरकार बनाई है। विकास करके इसका कर्ज चुकाऊंगा। आप देख रहे हैं। देश में 6 चरणों के चुनाव हो चुके हैं। 7 वें चरण में एक ही नारा गूंज रहा है। अबकी बार…. भीड़ से आवाज आती है मोदी सरकार। अबकी बार मोदी सरकार। अबकी बार भीड़ की आवाज 400 पार। 4 00 पार का नारा सुनते ही इनको चक्कर आने लगता है। सपा कांग्रेस पर व्यंग करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूछते हैं कि 400 सीटें कहां से लाएंगे। हम कहते हैं वो 400 पर उनको प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे। जनता जनार्दन कह रही है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। मोदी को फिर से हम पीएम बनाएंगे। इस विश्वास के लिए पीएम मोदी ने दिन रात बिना रुके बिना थके काम किया है। गरीबों के चेहरे पर खुशहाली लाई है। अब देश में कहीं आतंकी, नक्सली घटनाएं नहीं होती हैं। एक पटाखा भी जोर से फूटता है, तो पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें हमारा कोई हाथ नहीं है। पहले आतंकी घटनाएं होती थीं तो कांग्रेस कहती थी कि ये आतंकी सीमा पार के हैं। ये आपके एक वोट की कीमत है कि देश में मोदी की सरकार है। देवरिया में मेडिकल कालेज सपना था। आज मोदी सरकार में साकार हो गया है। दिल्ली की तरह गोरखपुर में एम्स बन गया है। हर घर नल जल योजना। हमने माफिया की तरह इंसेफेलाइटिस का सफाया किया है। आज देश में टू लेन,4 लेन,6 लेन और 12 लेन के हाइवे बन रहे हैं। सपा सरकार में जहां गरीब भूखे मरता था। वहीं देश में 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन पा रहे हैं।12 करोड़ घरों में शौचालय, चार करोड़ गरीबों को आवास। 4 जून को जब मोदी की फिर से सरकार बनेगी प्रत्येक 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 5 लाख तक निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।
    इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, प्रत्याशी रविंदर कुशवाहा, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सभा कुंवर कुशवाहा, धनंजय सिंह बघेल, नीरज शाही, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, दिलीप सिंह, जयनाथ कुशवाहा, शशिरंजन तिवारी, अश्वनी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

2 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

10 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

10 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

10 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

10 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

10 hours ago