देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय चीनी मिल मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह भूमि महान संत देवरहा बाबा की भूमि है। देवरहा बाबा ने ही सालों पहले कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता। आज राम मंदिर बनकर तैयार हो गया। यह चुनाव राम भक्तों पर गोली चलाने वाले व राम भक्तों के बीच है।
गृह मंत्री ने कहा कि आप राम मंदिर बनाने वाले मोदी के साथ रहेंगे या फिर कांग्रेस व सपा के साथ रहेंगे? कमल के निशान पर बटन दबाएंगे तो सीधे नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। यह पाक कश्मीर मेरा है। कांग्रेस देश को डरा रही कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। हम भाजपा के एटम से नहीं डरते हैं।
उन्होंने कहा कि पाक का कश्मीर हमारा है और हम लेके रहेंगे। आपकी एक वोट की ताकत देखिए कि मोदी जी ने आतंकवाद से मुक्त करा दिया। पुलवामा में आतंकवादी हमला हुआ, भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक किया और पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों को मारा है। मोदी जी 305 सीट पाचवें चरण में ही पार कर चुके हैं। छठवां व सातवां चरण मोदी को 400 पार करने वाला है।
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…