देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l विधायक सदर शलभमणि त्रिपाठी ने किसानों की पीड़ा को देख जिलाधिकारी देवरिया को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि, जिले में बारिश ना होने की वजह से सूखे की आशंका को देखते हुए, छोटे और मझोले किसानों के द्वारा विद्युत मोटर पंप लगाकर फसलों की सिंचाई की जा रही है। परंतु इस विषय में यह देखने में आ रहा है कि, बिजली विभाग के कुछ कर्मचारीयों/अधिकारियों के द्वारा इन छोटे और मझोले किसानों का उत्पीड़न करने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह की शिकायते कई क्षेत्रों से मिल रही हैं।अतः आपसे अपेक्षा है कि उक्त विषय में यह सुनिश्चित करें कि छोटे और मझोले किसानों के विरुद्ध कोई कठोर कार्यवाही न हो, और ना ही उनका उत्पीड़न हो। बल्कि इस दिशा में कैंप लगाकर उन्हें नियमों के विषय में जागरूक किया जाए।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…