प्रभु श्रीराम के विषम परिस्थितियों में साथ देकर निषादराज ने निभाया था मित्र धर्म: जितेन्द्र

अपनी प्राचीनतम गौरव भूलने से निषादों की दशा हो रही ख़राब

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l प्रभु श्री राम के परम मित्र व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य की जयंती शनिवार को मत्स्यजीवी फिश फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के तत्वाधान में धूमधाम से मनाई गयी। विजय कटरा स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने महाराजा गुह्यराज का पूजन-अर्चन किया और समाज की उन्नति, तरक्की व स्वरोजगार की रूपरेखा तय की।
मत्स्यजीवी एफएफपीओ के चेयरमैन निषाद जितेन्द्र भारत ने कहा कि महाराज निषादराज गुह्य का जन्म त्रेतायुग में चैत शुक्ल पक्ष पंचमी को श्रृंगवेरपुर, प्रयागराज में हुआ था। प्रभु श्री राम के विषम परिस्थितियों में साथ देकर निषादराज ने मित्रवत धर्म निभाया था I वनगमन के दौरान श्रीराम ने अपनी पहली रात अपने मित्र निषादराज के यहां बिताई थी । निषादराज ने ही केवट हरिवंश से प्रभु श्रीराम को गंगा पार करावाया। अनिल निषाद व चिंतामणि साहनी ने कहा कि इस देश के मूल निवासी निषाद वंश के लोग हैं। देश की सभ्यता व संस्कृति निषाद संस्कृति रही है।भाजपा नगर अध्यक्ष विजय सिंह रिंकू ने कहा कि देश के स्वाधीनता संग्राम में निषादों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
सेवानिवृत शिक्षक मोहन निषाद ने कहा कि इतिहास की यत्नपूर्वक रक्षा करनी चाहिए धन तो आता है और चला जाता है, धन से हीन होने पर कुछ नष्ट नही होता किंतु इतिहास और अपना प्राचीनतम गौरव नष्ट होने पर उस समाज का विनाश निश्चित है। निषादो की वर्तमान दशा एवं स्थिती इसका परिणाम है।
इस अवसर पर सूरज प्रसाद निषाद, मुकेश पटेल, बृजा नन्द निषाद,नन्दलाल निषाद, गजानंद मौर्य दीनानाथ निशाद, ऋतुराज प्रजापति, राकेश निषाद आदि मौजूद रहेI

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

53 minutes ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

3 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

3 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

3 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

3 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

14 hours ago