अल्लूरी सीता रामाराजू जिले में निजी बस खाई में गिरी, 9 यात्रियों की मौत

आंध्र प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें निजी बस के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा चित्तूर-मारेदुमिल्ली घाट रोड पर हुआ, जहां तीखा मोड़ होने के कारण बस अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। बस में कुल 37 यात्री सवार थे, जिनमें दो ड्राइवर भी शामिल थे।

तीर्थयात्रा से लौट रही थी बस

जानकारी के अनुसार सभी यात्री चित्तूर जिले से तीर्थयात्रा पर निकले थे। वे भद्राचलम मंदिर में दर्शन करने के बाद अन्नावरम जा रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब अधिकतर यात्री यात्रा के दौरान सो रहे थे। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।

मोबाइल नेटवर्क न होने से राहत कार्य में देरी

हादसा पहाड़ी क्षेत्र में हुआ, जहां मोबाइल नेटवर्क काफी कमजोर है। इसकी वजह से घटना की सूचना अधिकारियों तक पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने मिलकर तुरंत राहत-बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को चिंतूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक है और उन्होंने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। नायडू ने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिवारों की पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है।

Karan Pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

23 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 day ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 days ago