
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को सिकन्दरपुर नगरा मार्ग पर निकट राष्ट्रीय इंटर कॉलेज संदवापुर के पास सड़क पार कर रही नीलगाय को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय निवासी कन्हैया राय की सूचना पर 1962 पशु एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। डॉ. अभय सिंह, सहायक आशुतोष और चालक राजकुमार की टीम ने घायल नीलगाय का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. सिंह ने बताया कि नीलगाय के पैर और पेट में गंभीर चोटें थीं, लेकिन समय पर इलाज से अब हालत स्थिर है। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया। 30 मिनट आवागमन बाधित रहा
More Stories
अवैध वसूली बंद करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ई-रिक्शा चालक
94 प्रतिभागियों को पछाड़ मोहम्मद उस्मान बने शतरंज चैंपियन
“छला समर्पण”(एक सच्ची कहानी)