नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमला मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। जांच एजेंसी ने पंजाब के बटाला के भामरी गांव से तीन हथगोले और .30 बोर की एक पिस्तौल बरामद की है। यह बरामदगी हाल ही में गिरफ्तार आरोपी शरणजीत कुमार उर्फ सन्नी की निशानदेही पर की गई।
एनआईए की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हथियार और विस्फोटक एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी सिंडिकेट का हिस्सा हैं, जिसका मकसद पंजाब की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना था।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस साजिश के पीछे यूरोप, अमेरिका और कनाडा में बैठे आतंकवादी आकाओं का हाथ है, जिन्होंने शरणजीत और उसके साथियों को हथियार मुहैया कराए। एजेंसी के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क पंजाब को अस्थिर करने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के इरादे से काम कर रहा था।
एनआईए मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही इस आतंकी षड्यंत्र के अन्य पहलुओं को भी उजागर करने की उम्मीद जताई जा रही है।
🚨 बिहार के 41 टोल प्लाजा पर e-Detection System पूरी तरह लागू, अब सेकंडों में…
🔥 धनबाद स्टील गेट सब्जी मार्केट में भीषण आग, एक दर्जन दुकानें स्वाहा, लाखों का…
महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ धाम में शिव-पार्वती विवाह, चतुष्प्रहर पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब…
देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष मॉर्निंग वॉकर चेकिंग…
रिटायर्ड सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान बनेंगे बिहार की सुरक्षा की रीढ़ Aiनिर्मित सांकेतिक…
🕯️ 16 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय और वैश्विक इतिहास के प्रमुख व्यक्तित्व16 फ़रवरी को…