पर्यावरण संरक्षण और हरित बुनियादी ढांचे की दिशा में NHAI का बड़ा कदम: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी


राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे 5 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, कचरा निस्तारण पर विशेष जोर

(रिपोर्ट ओ.पी. श्रीवास्तव)

गौतम बुद्ध नगर (राष्ट्र की परम्परा) पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित बुनियादी ढांचे की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को बल देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में कचरा निस्तारण, वैकल्पिक ईंधन का उपयोग, और व्यापक वृक्षारोपण प्रमुख प्राथमिकताएं होनी चाहिए।

मंगलवार को फरीदाबाद-नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कॉरिडोर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि सड़कों पर बढ़ते वाहन और पारंपरिक ईंधन का उपयोग देश में प्रदूषण का एक बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि इथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा देना, साथ ही बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाना आज की महती आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण स्थिरता को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण में अब तक करीब 80 लाख टन कचरे का उपयोग किया गया है, जो स्वच्छ और सतत विकास की दिशा में एक अभिनव पहल है। इसके साथ ही वर्षा जल संचयन जैसे उपायों को राजमार्ग परियोजनाओं में शामिल कर जल संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ नामक मुहिम का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि NHAI इस अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने बताया कि केवल वर्ष 2024-25 में 60 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष 67 लाख पौधारोपण पहले ही पूरे किए जा चुके हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ पहल के अंतर्गत अब तक 12 लाख से अधिक पौधे देशभर के राजमार्गों के किनारे लगाए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त ग्रीन हाईवे नीति 2015 के तहत अब तक लगभग 4.78 करोड़ पौधारोपण और 70,000 से अधिक पेड़ों का प्रत्यारोपण किया गया है।

श्री गडकरी ने बताया कि फरीदाबाद-नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कॉरिडोर दिल्ली-एनसीआर को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाला एक प्रमुख संपर्क मार्ग होगा, जो क्षेत्र के विकास के साथ-साथ हरित बुनियादी ढांचे के रूप में भी उदाहरण प्रस्तुत करेगा। इस कॉरिडोर के साथ लगाए जा रहे 17,000 पौधे न केवल वायु गुणवत्ता में सुधार लाएंगे, बल्कि मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता बढ़ाने में भी सहायक होंगे।

इस अवसर पर सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, NHAI अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, डीएम गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पर किया गया, जहाँ सभी गणमान्य व्यक्तियों ने ‘हरित क्रांति’ में सहभागिता कर देश को स्वच्छ, सुंदर और सतत विकास की दिशा में प्रेरित किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

4 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

5 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

5 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

5 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

7 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

8 hours ago