NH-34 पर बड़ा हादसा: बस में लगी आग, 60 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

हरदोई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शनिवार रात एनएच-34 (NH-34) पर धरपा कट के पास बड़ा हादसा टल गया। हरदोई जा रही एक निजी सवारी बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार करीब 60 से अधिक यात्रियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़ें – देवरिया में क्षेत्रीय किसान मेला: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया उद्घाटन, आधुनिक तकनीकों से किसानों को कराया गया अवगत

जानकारी के मुताबिक, बस दादरी से सवारियां लेकर हरदोई के लिए रवाना हुई थी। इसमें अलीगढ़, हाथरस और अन्य जिलों के यात्री सवार थे। जब बस एनएच-34 पर धरपा कट के पास पहुंची, तभी इंजन से धुआं उठने लगा। चालक ने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को नीचे उतरने को कहा। कुछ ही देर में इंजन से उठे धुएं ने आग का रूप ले लिया। चालक ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया।

आग लगने की सूचना पर खुर्जा देहात थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें – “क़िले से कैंपस और कॉकपिट तक: 19 अक्टूबर के दिन में दर्ज छह ऐतिहासिक मोड़”

Karan Pandey

Recent Posts

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित-कोहली की होगी धमाकेदार वापसी, शुभमन गिल की कप्तानी में नीतीश रेड्डी कर सकते हैं डेब्यू

खेल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार से तीन मैचों की…

9 minutes ago

MSME को मिला ₹2.65 लाख करोड़ का लोन, फास्टैग सालाना पास अब तोहफे में दें; मीशो IPO से जुटाएगा ₹4250 करोड़

बिजनेस ( राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) सेक्टर को बीते…

16 minutes ago

दीपावली 2025: सुबह से शाम तक पूर्ण पूजा पद्धति

दीपावली (या दिवाली) भारतीय संस्कृति का सबसे प्रमुख और शुभ त्योहार है। यह अंधकार पर…

17 minutes ago

महान व्यक्ति: समाज और संस्कृति पर अमिट छाप

19 अक्टूबर का दिन इतिहास में उन महान व्यक्तियों के योगदान और उनके निधन के…

45 minutes ago

19 अक्टूबर का इतिहास और इस दिन जन्मे महान व्यक्तियों की विरासत

“19 अक्टूबर: प्रतिभा और साहस का दिन”19 अक्टूबर का दिन इतिहास में कई महान व्यक्तियों…

52 minutes ago

धनतेरस से भाई दूज तक: पंचदिवसीय महापर्व — समृद्धि, पवित्रता, भक्ति और प्रेम की सांस्कृतिक सरगम

✍️ सोमनाथ मिश्र की प्रस्तुति भारत की संस्कृति में दीपावली केवल एक दिन का नहीं…

1 hour ago