मनपा एम /पूर्व व मानखुर्द पुलिस अधिकारियो के मिलीभगत के कारण भूमाफिया अब्दुल्ला धड़ल्ले से कर रहा हैं एमएमआरडीए के खुले शासकीय भूखंड पर अवैध झोपडो का नवनिर्माण

मनपा एम – पूर्व व मानखुर्द पुलीस ठाणे के वरीष्ठ पुलीस निरीक्षक महादेव कोली मौन क्यो..?

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )
मुंबई महानगरपालिका के एम पूर्व प्रभाग -१३५ के आने वाले क्षेत्र जनता नगर मानखुर्द मे भूमाफिया अब्दुल्ला द्वारा एमएमआरडीए शासकीय खुले भूखंड के जमीन को भरनी कर 5 से अधिक झोपडो का महाअवैध निर्माण की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है, और उन झोपडो को बारह लाख से करीब पन्द्रह लाख तक बेचने की तैयारी थी उनकी कमाई लगभग करोड के बीच की होनी थी। जिसका विरोध स्थानिक समाजसेवक व पत्रकार राजाराम जैस्वाल ने अपने युट्यूब खबर के जरीए सोशल मीडिया प्लॅटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित की थी।
मैं उक्त खबर के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अजित दादा पवार एमएमआरडीए के वरीष्ठ अधिकारी व मनपा आयुक्त को संज्ञान में लाना चाहता हूँ कि मानखुर्द जनता नगर मे शासकीय खुले भूखंड पर 5 से अधिक झोपडो के अवैध निर्माण की एक बड़ी घटना हो रही है, जिसका मुख्य सूत्रधार भूमाफिया अब्दुल्ला है सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार जिसको स्थानीय मानखुर्द पुलीस ठाणे के वरीष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कोली का संरक्षण प्राप्त है और यह अब्दुल्ला बडा झोपडा माफिया हैं और अपने गुंडो को साथ में लेकर यह खुलेआम शासकीय भुखंड पर अवैध झोपडो का नवंनिर्माण करवा रहा है।

सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार उक्त भूमाफिया ने 10×10 स्के. फिट के लगभग 5 से अधिक अवैध झोपडे बनाए हैं जिसमे बोगस दस्तावेज के सहारे लाईट मीटर रेशन कार्ड बनाकर उन्हे गरिबो को बेचकर लगभग करोडो रुपए की कमाई करने का प्लान है
यह भूमाफिया अब्दुल्ला द्वारा एमएमआरडीए के खुले भूखंड को निगलने की कोशिश की जा रही है। जिससे भविष्य में पुरे शासकीय भुखंड पर अवैध कब्जा कर हजारो नये झोपडो काअवैध नवनिर्माण कर लिया जायेगा। यह मुद्दा बेहद गंभीर हैं जिससे महाराष्ट्र सरकार को करोड़ों रुपए के महसूल की हानि का सामना करना पड़ेगा।
यह नवंनिर्माण अवैध है और सामाजिक सुरक्षा और शासकीय नियमों का उल्लंघन करता है। मुझे यकीन है कि आप इस मामले को गंभीरता से देखेंगे और इस अवैध निर्माण के झोपडो को तुरंत तोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे ।
कृपया इस मुद्दे की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का आदेश दें, ताकि यह अवैध निर्माण रोका जा सके और समाज में न्याय और कानून का पालन हो सके।आपसे त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा करता हूँ।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा, बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा को मजबूत बनाने और…

2 hours ago

Karwa Chauth 2026 Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों में रचाएं खूबसूरती के रंग, देखें 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

29 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व, गोल टिक्की से लेकर अरेबिक और…

4 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दांव!

Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…

4 hours ago

महाराणा राजसिंह से जीवनानंद दास तक, जानिए इन विभूतियों की विरासत

Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…

7 hours ago

क्रांतिकारी, वैज्ञानिक, कवि और अभिनेता—इन हस्तियों ने छोड़ी अमिट छाप

जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…

7 hours ago

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद!

न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…

7 hours ago